Current Affairs Questions

AT4 एंटी-आर्मर हथियार

हाल ही में किस देश की कंपनी साब ने भारतीय सेना से AT4 एंटी-आर्मर हथियार का अनुबंध हासिल किया है?

A
जर्मनी
B
स्वीडन
C
फ़्रांस
D
ब्रिटेन

​पर्यावरणीय प्रभाव आकलन

पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रस्तावित परियोजना या विकास के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया है, जिसमें लाभ और प्रतिकूल दोनों तरह के अंतर-संबंधित सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक व मानव-स्वास्थ्य प्रभावों को ध्यान में रखा जाता है।
  2. पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 द्वारा वैधानिक रूप से समर्थित है जिसमें पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) की पद्धति और प्रक्रिया पर विभिन्न प्रावधान शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​चकमा और हाजोंग

चकमा और हाजोंग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मिज़ोरम और त्रिपुरा में बौद्ध चकमाओं की एक बड़ी आबादी है जबकि हिंदू हाजोंग ज़्यादातर मेघालय के गारो हिल्स एवं आस-पास के क्षेत्रों में निवास करते हैं।
  2. अरुणाचल प्रदेश के चकमा और हाजोंग तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान एवं वर्तमान बांग्लादेश के चटगाँव पहाड़ी क्षेत्रों से आए हुए प्रवासी हैं।
  3. 1960 के दशक में कर्णफुली नदी पर कप्टई बांध से विस्थापित होकर चकमा और हाजोंग ने भारत में शरण मांगी तथा वर्ष 1964 से 1969 तक अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में राहत शिविरों में आकर बस गए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​विश्व बैंक

विश्व बैंक ने निम्न में से किस राज्य के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी है?

A
बिहार
B
झारखंड
C
तमिलनाडु
D
पश्चिम बंगाल

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1993 में बर्लिन (जर्मनी) में की गई थी।
  2. इसका प्राथमिक उद्देश्य नागरिक उपायों के माध्यम से वैश्विक भ्रष्टाचार का मुकाबला करना और भ्रष्टाचार के कारण उत्पन्न होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोकने हेतु कार्रवाई करना है।
  3. इसके प्रकाशनों में वैश्विक भ्रष्टाचार बैरोमीटर और भ्रष्टाचार बोध सूचकांक शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ संधि-आधारित एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका प्राथमिक कार्य वित्तपोषण एवं प्रौद्योगिकी की लागत को कम करके सौर विकास को उत्प्रेरित करना है।
  2. पेरिस में वर्ष 2015 के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान भारत और फ्राँस द्वारा सह-स्थापित ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ वैश्विक जलवायु नेतृत्वकर्त्ता की भूमिका में भारत का महत्त्वपूर्ण प्रयास है।
  3. ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’, ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ (OSOWOG) को लागू करने हेतु नोडल एजेंसी है, जिसका उद्देश्य एक विशिष्ट क्षेत्र में उत्पन्न सौर ऊर्जा को किसी दूसरे क्षेत्र की बिजली की मांग को पूरा करने के लिये स्थानांतरित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

केंद्रीय सतर्कता आयोग

केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक स्वतंत्र निकाय है, जो केवल मंत्री परिषद के प्रति उत्तरदायी है।
  2. सरकार द्वारा इसकी स्थापना वर्ष 1964 में के. संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निरोधक समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​टीपू सुल्तान

टीपू सुल्तान निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नवंबर 1750 में जन्मे टीपू सुल्तान हैदर अली के पुत्र और एक महान योद्धा थे, जिन्हें ‘मैसूर के बाघ’ के रूप में भी जाना जाता है।
  2. हैदर अली (शासनकाल- 1761 से 1782 तक) और उनके पुत्र टीपू सुल्तान (शासनकाल- 1782 से 1799 तक) जैसे शक्तिशाली शासकों के नेतृत्व में मैसूर की शक्ति में काफी बढ़ोतरी हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी)

निम्न में से किस अभिनेत्री ने हाल ही में भारत की पहली यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) यूथ क्लाइमेट चैम्पियन बनी हैं?

A
आलिया भट्ट
B
शबाना आजमी
C
प्राजक्ता कोली
D
जेनेलिया डिसूजा

​डेटा गोपनीयता दिवस

डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

A
28 जनवरी
B
15 मार्च
C
20 अगस्त
D
25 नवंबर
Showing 931-940 of 4,679 items.