Current Affairs Questions

​चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चंद्रयान-3 मिशन जुलाई 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती/उत्तराधिकारी मिशन है जिसका उद्देश्य चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोवर को उतारना था।
  2. विक्रम लैंडर की विफलता के बाद लैंडिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने हेतु एक और मिशन की खोज की आवश्यकता महसूस की गई जो वर्ष 2024 में जापान के साथ साझेदारी में प्रस्तावित चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन से संभव है।
  3. इसमें 3 ऑर्बिटर और एक लैंडिंग मॉड्यूल होगा। हालांकि इस ऑर्बिटर को चंद्रयान-2 जैसे वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित नहीं किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​सिनगैस

सिनगैस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सिनगैस (Syngas) को उत्पन्न करता है जो मुख्य रूप से मीथेन (CH4), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), हाइड्रोजन (H2), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल वाष्प (H2O) का मिश्रण है।
  2. सिनगैस का उपयोग बिजली के उत्पादन और उर्वरक जैसे रासायनिक उत्पाद के निर्माण सहित विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

वर्चुअल डिजिटल असेट्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि किसी भी तरह के वर्चुअल डिजिटल असेट्स के हस्तांतरण से होने वाली आय पर कितने प्रतिशत का टैक्स लगेगा?

A
20 प्रतिशत
B
30 प्रतिशत
C
40 प्रतिशत
D
50 प्रतिशत

हाईवे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 पेश करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023 में कितने किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा?

A
20,000 किलोमीटर
B
50,000 किलोमीटर
C
25,000 किलोमीटर
D
35,000 किलोमीटर

वन क्लास, वन टीवी चैनल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से कितने टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा?

A
200
B
250
C
300
D
350

PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, अगले 3 वर्षों के दौरान कितने PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे?

A
300
B
500
C
100
D
200

जीडीपी वृद्धि दर

आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी, 2022 को जारी किया गया, जिसमें इस साल जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत रखा गया है?

A
7.2 प्रतिशत
B
9.2 प्रतिशत
C
9.9 प्रतिशत
D
5.2 प्रतिशत

​रेपो और रिवर्स रेपो दर

रेपो और रिवर्स रेपो दर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रेपो दर वह दर है ब्याज दर है जिस दर पर रिज़र्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को भुगतान करता है जब वे अपनी अतिरिक्त ‘तरलता’ (पैसा) रिज़र्व बैंक के पास रखते हैं। इस प्रकार रिवर्स रेपो दर, रेपो के ठीक विपरीत होती है।
  2. रिवर्स रेपो वह जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक (भारत के मामले में भारतीय रिज़र्व बैंक) किसी भी तरह की धनराशि की कमी होने पर वाणिज्यिक बैंकों को धन देता है। इस प्रक्रिया में केंद्रीय बैंक प्रतिभूति खरीदता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

पूंजीगत वस्तुएँ

पूंजीगत वस्तुओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. पूंजीगत वस्तुएँ (Capital Goods) भौतिक संपत्तियां हैं जिन्हें एक कंपनी उत्पादन प्रक्रिया में उत्पादों और सेवाओं के निर्माण हेतु उपयोग करती है तथा जिनका बाद में उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है।
  2. पूंजीगत वस्तुओं में भवन, मशीनरी, उपकरण, वाहन और उपकरण शामिल हैं।
  3. पूंजीगत वस्तुएं तैयार माल नहीं होतीं बल्कि उनका उपयोग माल को निर्मित करने के लिये किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

विशेष आहरण अधिकार (SDRs)

विशेष आहरण अधिकार (SDRs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विशेष आहरण अधिकार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund-IMF) द्वारा 1969 में अपने सदस्य देशों के लिये अंतर्राष्ट्रीय आरक्षित संपत्ति के रूप में बनाया गया था।
  2. SDR न तो एक मुद्रा है और न ही IMF पर इसका दावा किया जा सकता है। बल्कि यह IMF के सदस्यों का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने योग्य मुद्राओं पर एक संभावित दावा है। इन मुद्राओं के लिये SDR का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 881-890 of 4,679 items.