Current Affairs Questions

स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार

किस देश के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को अबु धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दिखायी खेल भावना के लिए आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार दिया गया?

A
न्यूजीलैंड
B
पाकिस्तान
C
बांग्लादेश
D
ऑस्ट्रेलिया

गैर नाटो सहयोगी देश

यूएसए ने पिछले दिनों किस देश को “गैर नाटो सहयोगी देश” का दर्जा देने की घोषणा की है?

A
भारत
B
कतर
C
पाकिस्तान
D
ईरान

​वर्ल्ड केंसर डे

वर्ल्ड केंसर डे निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

A
8 फरवरी
B
4 फरवरी
C
12 फरवरी
D
15 दिसंबर

​म्यांमार के सैन्य संविधान

म्यांमार के सैन्य संविधान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. म्यांमार में सेना द्वारा वर्ष 2008 में एक संविधान का मसौदा तैयार किया गया था, और इसी वर्ष अप्रैल में इस पर संदेहास्पद जनमत संग्रह कराया गया था।
  2. यह संविधान, सेना द्वारा तैयार किया गया ‘लोकतंत्र का रोडमैप’ था, जिसे सेना ने पश्चिमी देशों के दबाव के कारण निर्मित किया था।
  3. संविधान के प्रावधानों के तहत, संसद के दोनों सदनों में 25 प्रतिशत सीटें सेना के लिए आरक्षित की गयी है, जिन पर सैन्य अधिकारियों को नामित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

स्टेच्यू ऑफ इक्वलिटी

रामानुजाचार्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वर्ष 1517 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में जन्मे रामानुजाचार्य एक वैदिक दार्शनिक और समाज सुधारक थे।
  2. उनके जन्म के समय उनका नाम लक्ष्मण रखा गया था। उन्हें इलाया पेरुमल के नाम से भी जाना जाता था, जिसका अर्थ है दीप्तिमान।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​ब्लू इकॉनमी

ब्लू इकॉनमी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ब्लू इकॉनमी की अवधारणा को बेल्ज़ियम के अर्थशास्त्री गुंटर पौली द्वारा वर्ष 2010 में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘द ब्लू इकॉनमी: 10 इयर्स, 100 इनोवेशन्स और 100 मिलियन जॉब्स’ में प्रस्तुत किया गया था।
  2. यह अवधारणा आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और नौकरियों के सृजन तथा महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिये महासागरीय संसाधनों का सतत् उपयोग को संदर्भित करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​हाइड्रोजन इकॉनमी

हाइड्रोजन इकॉनमी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो वाणिज्यिक ईंधन के रूप में हाइड्रोजन पर निर्भर करती है जो किसी देश की ऊर्जा और सेवाओं में एक बड़ा हिस्सा प्रदान करती है।
  2. हाइड्रोजन एक शून्य-कार्बन ईंधन है और इसे ईंधन का विकल्प और स्वच्छ ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक मातृत्व लाभ कार्यक्रम है, जिसे 1 जनवरी, 2020 से देश के सभी ज़िलों में लागू किया गया है।
  2. यह एक केंद्र क्षेत्रक योजना है, जिसका क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​राष्ट्रपति अभिभाषण

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की नीति का विवरण होता है और प्रायः इस अभिभाषण का प्रारूप सरकार द्वारा ही तैयार किया जाता है।
  2. यह संबोधन पिछले वर्ष के दौरान सरकार की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा प्रस्तुत करता है तथा उन नीतियों, परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को निर्धारित किया जाता है जिन्हें सरकार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के संबंध में आगे बढ़ाने की इच्छा रखती है।
  3. यह अभिभाषण व्यापक रूप में उन विधायी कार्यों को भी इंगित करता है, जिन्हें उस विशिष्ट वर्ष में आयोजित होने वाले सत्रों के दौरान लाने का प्रस्ताव किया जाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​चंद्रयान-3 मिशन

चंद्रयान-3 मिशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चंद्रयान-3 मिशन जुलाई 2019 के चंद्रयान-2 का अनुवर्ती/उत्तराधिकारी मिशन है जिसका उद्देश्य चंद्र के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोवर को उतारना था।
  2. विक्रम लैंडर की विफलता के बाद लैंडिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने हेतु एक और मिशन की खोज की आवश्यकता महसूस की गई जो वर्ष 2024 में जापान के साथ साझेदारी में प्रस्तावित चंद्र ध्रुवीय अन्वेषण मिशन से संभव है।
  3. इसमें 3 ऑर्बिटर और एक लैंडिंग मॉड्यूल होगा। हालांकि इस ऑर्बिटर को चंद्रयान-2 जैसे वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित नहीं किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Showing 871-880 of 4,679 items.