Current Affairs Questions

​अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (International Financial Services Centres – IFSC) घरेलू अर्थव्यवस्था के अधिकार क्षेत्र से बाहर के ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
  2. वर्तमान में, गिफ्ट-आईएफएससी (GIFT-IFSC) भारत में पहला ‘अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र’ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

मनरेगा

‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (MGNREGA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मनरेगा (MGNREGA) को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2005 में एक सामाजिक उपाय के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसके अंतर्गत ‘काम करने के अधिकार’ (Right to Work) की गारंटी प्रदान की जाती है।
  2. इस सामाजिक उपाय और श्रम कानून का मुख्य सिद्धांत यह है, कि स्थानीय सरकार को ग्रामीण भारत में न्यूनतम 100 दिनों का वैतनिक रोजगार प्रदान करना होगा ताकि ग्रामीण श्रमिकों के जीवन स्तर में वृद्धि की जा सके।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​केंद्रीय बजट 2022-23

केंद्रीय बजट 2022-23 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व स्तरीय गुणवत्ता युक्त सार्वभौमिक शिक्षा तक देश भर के छात्रों को पहुंच प्रदान करने के लिए 10 डिजिटल विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
  2. ‘पीएम ई-विद्या’ के ‘एक कक्षा एक टीवी चैनल’ (One class one TV channel) कार्यक्रम को 500 टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा।
  3. कौशल और आजीविका के लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र – देश-स्टैक ई-पोर्टल (DESH-Stack e-portal) लॉन्च किया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 3
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​आर्थिक सर्वेक्षण

आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत का ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक वार्षिक दस्तावेज़ है।
  2. यह एक प्रकार की रिपोर्ट है, जिसमें सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में अर्थव्यवस्था की स्थिति से संबंधित आँकड़े प्रस्तुत किये जाते हैं, साथ ही सरकार इसमें अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद प्रमुख चुनौतियों का अनुमान लगाती है और उनके संभावित समाधान प्रस्तुत करती है।
  3. इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तैयार किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

​संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून आयोग’ (UNCITRAL) सीमापार ऋणशोधन या दिवालियापन से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिये एक विधायी ढांचा प्रदान करता है।
  2. इस फ्रेमवर्क / ढांचे को ‘अधिनियमित क्षेत्राधिकार के घरेलू संदर्भ के अनुरूप संशोधनों के साथ’ विभिन्न देशों द्वारा अपनाया जा सकता है।UNCITRAL फ्रेमवर्क को सिंगापुर, ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित 49 देशों में लागू किया जा चुका है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​अफ्रीकन यूनियन

अफ्रीकन यूनियन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘अफ्रीकन यूनियन’ / अफ्रीकी संघ (African Union – AU) एक महाद्वीपीय संघ है, जिसमें अफ्रीका में स्थित यूरोपीय अधिकार वाले विभिन्न क्षेत्रों को छोड़कर, अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं।
  2. इस समूह की स्थापना 26 मई, 2021 को इथियोपिया की राजधानी ‘अदीस अबाबा’ में हुई थी और 9 जुलाई, 2021 को दक्षिण अफ्रीका में इसे लांच किया गया था।
  3. ‘अफ्रीकन यूनियन’ (AU) का लक्ष्य, 25 मई, 1963 को अदीस अबाबा में 32 हस्ताक्षरकर्ता राष्ट्रों द्वारा स्थापित ‘अफ़्रीकी एकता संगठन’ (Organisation of African Unity – OAU) को प्रतिस्थापित करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 3
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम

लोकपाल और लोकायुक्त की अवधारणा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. लोकपाल तथा लोकायुक्त अधिनियम, 2013 ने संघ (केंद्र) के लिये लोकपाल और राज्यों के लिये लोकायुक्त संस्था की व्यवस्था की।
  2. ये संस्थाएँ संवैधानिक दर्जे वाले वैधानिक निकाय हैं।
  3. लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 लोकपाल की स्थापना का प्रावधान करता है। लोकपाल संस्था का चेयरपर्सन या तो भारत का पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व न्यायाधीश या असंदिग्ध सत्यनिष्ठा व प्रकांड योग्यता का प्रख्यात व्यक्ति होना चाहिये।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

जल योजना

हर घर, नल से जल योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. योजना का आरंभ वर्ष 2019 में हुआ और नोडल एजेंसी जल शक्ति मंत्रालय है।
  2. उद्देश्य वर्ष 2028 तक हर ग्रामीण घर में पाइप से पीने का पानी उपलब्ध कराना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​​अदालत की अवमानना

अदालत की अवमानना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सिविल अवमानना को किसी भी फैसले, आदेश, दिशा, निर्देश, रिट या अदालत की अन्य प्रक्रिया अथवा अदालत में दिए गए वचन के जानबूझ कर किये गए उल्लंघन के रूप में परिभाषित किया गया है।
  2. आपराधिक अवमानना के तहत, किसी भी ऐसे विषय (मौखिक या लिखित शब्दों से, संकेतों, दृश्य प्रतिबिंबों, अथवा किसी अन्य प्रकार से) के प्रकाशन द्वारा अदालत की निंदा करने अथवा न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप करने अथवा बाधा डालने के प्रयास को सम्मिलित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​होयसलेश्वर मंदिर, हलेबिड

होयसलेश्वर मंदिर, हलेबिड (Hoysaleshwara Temple) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हलेबिड में होयसलेश्वर मंदिर वर्तमान में मौजूद होयसलों का सबसे अनुकरणीय स्थापत्य है।
  2. इसका निर्माण होयसल राजा विष्णुवर्धन होयसलेश्वर के शासनकाल के दौरान 1121 ई. में किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 841-850 of 4,679 items.