Current Affairs Questions

​अध्यादेश जारी करने की शक्ति

अध्यादेश जारी करने की शक्ति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अध्यादेश जारी करने की शक्ति ‘राष्ट्रपति’ और ‘राज्यपाल’ की सबसे महत्वपूर्ण विधायी शक्ति होती है। अप्रत्याशित अथवा आवश्यक स्थितियों से निपटने के लिए, संविधान द्वारा यह शक्ति उन्हें प्रदान की गयी है।
  2. संविधान का अनुच्छेद 213 के अंतर्गत, राष्ट्रपति को संसद के अवकाश के दौरान अध्यादेश प्रख्यापित करने हेतु कानून बनाने की शक्ति प्रदान की गयी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

इस्पात उत्पादक

दुनिया में इस्पात उत्पादक देशों में भारत किस स्थान पर पहुँच गया है ?

A
पहले
B
दूसरे
C
तीसरे
D
चौथे

पहला जियोलॉजिकल पार्क

हाल ही में निम्न में से किस राज्य सरकार ने देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क बनाने की घोषणा की है?

A
केरल
B
तेलंगाना
C
झारखंड
D
मध्य प्रदेश

​भारत में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र

भारत में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 30 नवंबर, 2021 तक देश की स्थापित अक्षय ऊर्जा (RE) क्षमता 150.54 गीगावाट (सौर: 48.55 गीगावाट, पवन: 40.03 गीगावाट, लघु जलविद्युत: 4.83 गीगावाट, जैव-शक्ति: 10.62 गीगावाट, हाइड्रो: 46.51 गीगावाट) है, जबकि इसकी परमाणु ऊर्जा आधारित स्थापित बिजली क्षमता 6.78 गीगावाट है।
  2. भारत के पास विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पवन ऊर्जा क्षमता है।
  3. यह कुल गैर-जीवाश्म आधारित स्थापित ऊर्जा क्षमता को 157.32 गीगावाट तक लाता है जो कि 392.01 गीगावाट की कुल स्थापित बिजली क्षमता का 40.1% है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1, 3
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3

केरल लोकायुक्त अधिनियम

केरल लोकायुक्त अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सुनवाई का अवसर प्रदान करने के बाद, सरकार ‘लोकायुक्त’ के फैसले को स्वीकार या अस्वीकार कर सकती है।
  2. वर्तमान में, ‘केरल लोकायुक्त अधिनियम’ की धारा 14 के तहत, लोकायुक्त द्वारा निर्देशित किए जाने पर एक लोक सेवक को पद खाली करना अनिवार्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

‘धार्मिक स्वतंत्रता’

संविधान के तहत ‘धार्मिक स्वतंत्रता’ का संरक्षण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संविधान का अनुच्छेद 28(1) सभी व्यक्तियों को अंतःकरण की स्वतंत्रता का और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने के समान अधिकार की गारंटी देता है।
  2. यह अधिकार, ‘सकरात्मक स्वतंत्रता’ (Negative Liberty) की गारंटी प्रदान करता है – जिसका अर्थ है, कि राज्य यह सुनिश्चित करेगा कि इस स्वतंत्रता का प्रयोग करने में कोई हस्तक्षेप या बाधा नहीं हो।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​कवल टाइगर रिजर्व

कवल टाइगर रिजर्व के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कवल बाघ अभ्यारण्य, पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियों और 600 से अधिक वृक्ष प्रजातियों, वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है।
  2. ‘कवल टाइगर रिज़र्व’ कर्नाटक में स्थित है।
  3. अभयारण्य, राज्य के मानव गतिविधियों से मुक्त एवं सागौन के सबसे समृद्ध जंगलों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3

​चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. CPEC चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र और पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने वाली बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का 7,000 किलोमीटर लंबा मार्ग है।
  2. यह पाकिस्तान और चीन के बीच एक द्विपक्षीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा, औद्योगिक और अन्य बुनियादी ढाँचा विकास परियोजनाओं के साथ राजमार्गों, रेलवे एवं पाइपलाइन्स के नेटवर्क द्वारा पूरे पाकिस्तान में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​न्याय मित्र

न्याय मित्र (Amicus Curiae) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. न्याय मित्र (Amicus Curiae) को सर्वोच्च न्यायालय ने सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु विशेष अदालतें स्थापित करने में मदद के लिये नियुक्त किया था।
  2. न्याय मित्र (शाब्दिक रूप से "अदालत का मित्र") वह व्यक्ति होता है जो किसी मामले में पक्षकार नहीं होता है तथा जो मामले में मुद्दों पर असर डालने वाली जानकारी, विशेषज्ञता या अंतर्दृष्टि प्रदान करके अदालत की सहायता करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​परिसीमन के संवैधानिक आधार

परिसीमन के संवैधानिक आधार के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. प्रत्येक जनगणना के बाद भारत की संसद द्वारा संविधान के अनुच्छेद-82 के तहत एक परिसीमन अधिनियम लागू किया जाता है।
  2. अनुच्छेद 180 के तहत राज्यों को भी प्रत्येक जनगणना के बाद परिसीमन अधिनियम के अनुसार क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 821-830 of 4,679 items.