Current Affairs Questions

​राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह अक्टूबर 2013 में शुरू की गई केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों को रणनीतिक वित्त पोषण प्रदान करना है।
  2. केंद्रीय वित्त पोषण (सामान्य श्रेणी के राज्यों के लिये 60:40 के अनुपात में, विशेष श्रेणी के राज्यों के लिये 90:10 के अनुपात में और केंद्रशासित प्रदेशों के लिये 100%) मानदंड और परिणाम आधारित है।
  3. इस कार्यक्रम के तहत वित्त पोषण की राशि विशिष्ट संस्थानों तक पहुँचने से पूर्व राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों के माध्यम से ‘राज्य उच्च शिक्षा परिषदों’ को प्रदान की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1,3
D
1,2 और 3

​भारतीय न्यूट्रिनो वेधशाला

भारतीय न्यूट्रिनो वेधशाला (INO) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रस्तावित कण भौतिकी अनुसंधान मेगा परियोजना है।
  2. परियोजना का उद्देश्य 1,2000 मीटर गहरी गुफा में न्यूट्रिनो का अध्ययन करना था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

ड्रोन किसान यात्रा

किसान ड्रोन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. किसान ड्रोन में कीटनाशकों और पोषक तत्त्वों से भरा एक मानवरहित टैंक होता है।
  2. ड्रोन में लगभग 50 से 100 किलोग्राम की उच्च क्षमता मौजूद होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​​संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) 5 जून, 1972 को स्थापित एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरण प्राधिकरण है।
  2. यह पर्यावरणीय चिंता के उभरते मुद्दों की पहचान करने और उन पर ध्यान आकर्षित करने की दिशा में कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह प्लास्टिक कचरे के उत्पादन को कम करने, प्लास्टिक कचरे को फैलने से रोकने और अन्य उपायों के बीच स्रोत पर कचरे का अलग भंडारण सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाने पर ज़ोर देता है।
  2. नियम प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन हेतु स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों, अपशिष्ट उत्पादक, खुदरा विक्रेताओं और फुटपाथ विक्रेताओं के लिये भी ज़िम्मेदारियों को अनिवार्य करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा

सैन्य नेता पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा ने फरवरी 2022 में किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

A
बुर्किना फासो
B
दक्षिण सूडान
C
म्यांमार
D
माली

'पूसा वैभव' किस्म

फरवरी 2022 में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फलों और सब्जियों की 6 किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया। इन किस्मों में से 'पूसा वैभव' किसकी एक किस्म है?

A
आम
B
पालक
C
बैंगन
D
गुलाब

The Schools Of Hindu Laws

Consider the following statements with reference to the Schools of Hindu Laws:

  1. Under the Mitakshara Law School, a son, by birth acquires an interest in the ancestral property of the joint family.
  2. Under the Dayabhaga Law School, a son has no automatic ownership right by birth but acquires it on death of his father.

Which of the statement(s) is/are incorrect?

A
Only 1
B
Only 2
C
Both 1 and 2
D
Neither 1 nor 2

India Celebrated Their 50th Statehood Day

Recently, which of the following three Northeast States of India celebrated their 50th statehood day?

A
Nagaland, Arunachal Pradesh and Mizoram
B
Tripura, Sikkim and Assam
C
Manipur, Meghalaya and Tripura
D
Mizoram, Manipur and Nagaland

लस्सा बुखार

फरवरी 2022 में यूनाइटेड किंगडम में लस्सा बुखार (Lassa fever) के मामले सामने आए हैं।लस्सा बुखार आमतौर पर किसके द्वारा फैलता है?

A
बंदर
B
सूअर
C
पालतू मवेशी
D
चूहों
Showing 731-740 of 4,679 items.