Current Affairs Questions

​डीप ओशन मिशन

डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission-) DOM के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत सरकार की ब्लू इकॉनमी पहल का समर्थन करने हेतु एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नेब्लू इकॉनमी पॉलिसी का मसौदा भी तैयार किया गया था।
  2. ब्लू इकॉनमी आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और रोज़गार एवं स्वस्थ महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के लिये समुद्री संसाधनों का सतत् उपयोग है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता

व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता (CEPA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है जिसमें सेवाओं एवं निवेश के संबंध में व्यापार और आर्थिक साझेदारी के अन्य क्षेत्रों पर बातचीत करना शामिल है।
  2. यह व्यापार सुविधा और सीमा शुल्क सहयोग, प्रतिस्पर्द्धातथा बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे क्षेत्रों पर बातचीत किये जाने पर भी विचार कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

महिला दिवस

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. महिला दिवस पहली बार वर्ष 1911 में क्लारा ज़ेटकिन द्वारा मनाया गया था, जो कि जर्मन महिला थीं। इस उत्सव की जड़ें मज़दूर आंदोलन में निहित थीं।
  2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया| दिसंबर 2017 में महासभा ने एक संकल्प को अपनाया जिसमें महिला अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिये संयुक्त राष्ट्र दिवस की घोषणा की गई तथा जिसे सदस्य देशों द्वारा अपनी ऐतिहासिक व राष्ट्रीय परंपराओं के अनुसार वर्ष के किसी भी दिन मनाया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​सत्य शोधक समाज

सत्य शोधक समाज किस उद्देश्य के लिए गठित किया गया?:

A
बिहार में आदिवासियों के उत्थान के लिये एक आंदोलन
B
गुजरात में एक मंदिर-प्रवेश आंदोलन
C
महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
D
पंजाब में एक किसान आंदोलन

​निर्यात तत्परता सूचकांक

निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सूचकांक में 4 स्तंभ, 11 उप स्तंभ और 60 संकेतक शामिल हैं तथा इसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
  2. सूचकांक में 11 उप-स्तंभों- निर्यात प्रोत्साहन नीति; संस्थागत ढाँचा, व्यापारिक वातावरण, आधारभूत संरचना, परिवहन कनेक्टिविटी, वित्त तक पहुँच, निर्यात बुनियादी ढाँचा, व्यापार समर्थन अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना निर्यात विविधीकरण और विकास अभिविन्यास के आधार पर श्रेणी तैयार की गई है।
  3. ईपीआई उप-राष्ट्रीय स्तर (राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों) पर निर्यात को बढ़ावा देने के लिये महत्त्वपूर्ण मुख्य क्षेत्रों की पहचान करने हेतु डेटा-संचालन का प्रयास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

उदार लोकतंत्र सूचकांक (LDI)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. स्वीडन, उदार लोकतंत्र सूचकांक (LDI) में शीर्ष पर है, इसके अलावा अन्य स्कैंडिनेवियाई देश जैसे डेनमार्क, नॉर्वे, कोस्टारिका तथा न्यूज़ीलैंड इस सूचकांक में शीर्ष पाँच में शामिल हैं|
  2. भारत बहुलता-विरोधी राजनीतिक दल की व्यापक वैश्विक प्रवृत्ति का हिस्सा है जिसने निरंकुश शासन को आगे बढ़ाया है|
  3. LDI में भारत 93वें स्थान पर था, और इसे "निचले 50%" देशों में शामिल किया गया है| इलेक्टोरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में इसका प्रदर्शन और अधिक खराब हुआ है तथा यह 100वें स्थान पर पहुँच गया है, इसके अलावा डेलिवरेटिव कंपोनेंट इंडेक्स में यह 142वें स्थान पर है|

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 3
D
केवल 2 और 3

भारत ने खेला अपना 1000वां एकदिवसीय मैच

भारतीय क्रिकेट टीम फरवरी 2022 में 1000वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली क्रिकेट की पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन गई है। भारत ने अपना 1000वां एकदिवसीय मैच किस टीम के खिलाफ खेला?

A
श्रीलंका
B
वेस्टइंडीज
C
न्यूजीलैंड
D
ऑस्ट्रेलिया

Semi-Nomodic Tribes In India

Which of the following Commission(s) were formed to look in to issues with Denotified, Nomodic and Semi-Nomodic tribes in India?

A
Renke Commission
B
Idate Commission
C
Rangrajan Commission
D
Both (a) and (b)

अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा संकलित वार्षिक रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022’ (International Intellectual Property Index 2022) में भारत किस स्थान पर है?

A
41वें
B
42वें
C
43वें
D
44वें

​मोस्ट फेवर्ड नेशन

मोस्ट फेवर्ड नेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सदस्य अन्य सदस्यों के साथ समान व्यवहार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं ताकि वे वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाने के मामले में सभी एक-दूसरे से कम टैरिफ, उच्चतम आयात तथा वस्तुओं एवं सेवाओं के लिये सबसे कम व्यापार बाधाओं से लाभान्वित हो सकें।
  2. गैर-भेदभावपूर्ण के इस सिद्धांत को मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) के रूप में जाना जाता है। यह उन उपायों में से एक है जो बिना किसी भेदभाव के व्यापार सुनिश्चित करता है तथा दूसरा 'राष्ट्रीय उपचार' है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 621-630 of 4,679 items.