Current Affairs Questions

​ज़िला गंगा

ज़िला गंगा समितियों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रबंधन एवं प्रदूषण उपशमन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ज़िला स्तर पर एक तंत्र स्थापित करने के लिये गंगा नदी बेसिन पर स्थित ज़िलों में ‘ज़िला गंगा समितियों’ का गठन किया गया था।
  2. DGCs को ‘नमामि गंगे’ के तहत विकसित संपत्ति का उचित उपयोग सुनिश्चित करने, गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले नालों/सीवेज की निगरानी करने तथा गंगा कायाकल्प के साथ लोगों का एक मज़बूत जुड़ाव बनाने का कार्य सौंपा गया है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

वन हेल्थ दृष्टिकोण

वन हेल्थ दृष्टिकोण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वन हेल्थ एक ऐसा दृष्टिकोण है जो यह मानता है कि मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और हमारे चारों ओर के पर्यावरण के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है।
  2. वन हेल्थ का सिद्धांत संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO), विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) के त्रिपक्षीय-प्लस गठबंधन के बीच हुए समझौते के अंतर्गत एक पहल/ब्लूप्रिंट है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​नेचुरल फार्मिंग

नेचुरल फार्मिंग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इसे "रसायन मुक्त कृषि (Chemical-Free Farming) और पशुधन आधारित (livestock based)" के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। कृषि-पारिस्थितिकी के मानकों पर आधारित यह एक विविध कृषि प्रणाली है जो फसलों, पेड़ों और पशुधन को एकीकृत करती है, जिससे कार्यात्मक जैव विविधता के इष्टतम उपयोग की अनुमति मिलती है।
  2. कृषि के इस दृष्टिकोण को एक फ्रांसीसी किसान और दार्शनिक रोबट क्लॉक ने वर्ष 1975 में अपनी पुस्तक द वन-स्ट्रॉ रेवोल्यूशन में पेश किया था।
  3. यह खेतों में या उसके आसपास के क्षेत्रों में मौज़ूद प्राकृतिक या पारिस्थितिक तंत्र पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक खेती को पुनर्योजी कृषि का एक रूप माना जाता है, जो ग्रह को बचाने के लिये एक प्रमुख रणनीति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​मनरेगा

मनरेगा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मनरेगा दुनिया के सबसे बड़े कार्य गारंटी कार्यक्रमों में से एक है। योजना का प्राथमिक उद्देश्य किसी भी ग्रामीण परिवार के सार्वजनिक कार्य से संबंधित अकुशल शारीरिक कार्य करने के इच्छुक वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोज़गार की गारंटी देना है।
  2. मनरेगा की रूपरेखा का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग यह है कि इसके तहत किसी भी ग्रामीण वयस्क को मांग करने के 15 दिनों के भीतर काम पाने की कानूनी रूप से समर्थित गारंटी प्राप्त है, जिसमें विफल होने पर उसे 'बेरोज़गारी भत्ता' प्रदान किया जाता है।
  3. अधिनियम में आरंभ किये जाने वाले कार्यों की सिफारिश करने का अधिकार ग्राम सभाओं को सौंपा गया है और इन कार्यों को कम-से-कम 10% उनके द्वारा ही निष्पादित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

‘फेडएक्स’ (FedEx) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कूरियर डिलीवरी कंपनी ‘फेडएक्स’ (FedEx) ने मार्च 2022 में किस भारतीय अमेरिकी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?

A
डॉ. आशीष झा
B
रवि चौधरी
C
राज सुब्रमण्यम
D
गौतम राघवन

निर्यात तत्परता सूचकांक 2021

नीति आयोग द्वारा 'इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पटिटिवनेस' (Institute of Competitiveness) के साथ साझेदारी में जारी 'निर्यात तत्परता सूचकांक 2021' (Export Preparedness Index 2021) में समग्र रैंकिंग में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?

A
गुजरात
B
मध्य प्रदेश
C
तमिलनाडु
D
कर्नाटक

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष

मार्च 2022 में किसे भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

A
दिनेश खारा
B
देबाशीष पांडा
C
दीपक पारेख
D
राहुल अग्रवाल

गिल्बर्ट एफ. होंगबो

टोगो के गिल्बर्ट एफ. होंगबो को किस अंतरराष्ट्रीय संगठन का नया महानिदेशक चुना गया है?

A
विश्व व्यापार संगठन
B
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
C
विश्व स्वास्थ्य संगठन
D
यूनेस्को

भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक

स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करने के उद्देश्य से 'भारत का पहला डिजिटल वॉटर बैंक' 14 मार्च, 2022 को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया। इसका क्या नाम है?

A
डिजी वॉटर
B
डिवाब
C
एक्वेरियम
D
पानी बैंक

माउंटेन टेरेन बाइकिंग के लिए भारत का पहला साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

माउंटेन टेरेन बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रॉस (Mountain Terrain Biking and Bicycle Motocross) के लिए भारत का पहला साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (SAI National Centre of Excellence) कहाँ स्थापित किया जाएगा?

A
शिमला
B
चमोली
C
लद्दाख
D
गुलमर्ग
Showing 471-480 of 4,679 items.