Current Affairs Questions

मास्टिटिस

हाल में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) द्वारा मास्टिटिस (Mastitis) के इलाज के लिए एक पॉली-हर्बल और लागत प्रभावी दवा 'मस्तिरक जैल' विकसित की गई है। मास्टिटिस क्या है?

A
दुधारू पशुओं की एक संक्रामक बीमारी
B
आलू का फफूंद जनित रोग
C
एक प्रकार का त्वचा रोग
D
पशुओं का नेत्र रोग

जैव-संसाधन और सतत विकास संस्थान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त संस्थान 'जैव-संसाधन और सतत विकास संस्थान' कहाँ स्थित है?

A
कोहिमा
B
इम्फाल
C
अगरतला
D
दिसपुर

मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट वैश्विक पेंशन सूचकांक 2021

मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट वैश्विक पेंशन सूचकांक 2021’ (Mercer CFA Insitute Global Pension Index 2021) में भारत दुनिया भर में 43 पेंशन प्रणालियों में 40वें स्थान पर है। इस सूचकांक में किस देश की पेंशन प्रणाली पहले स्थान पर है?

A
आइसलैंड
B
नीदरलैंड
C
डेनमार्क
D
थाईलैंड

'मेरा घर मेरे नाम' योजना

गांवों और शहरों के 'लाल लकीर' के भीतर घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक (स्वामित्व अधिकार) देने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार ने 'मेरा घर मेरे नाम' योजना की शुरुआत की है?

A
हरियाणा
B
हिमाचल प्रदेश
C
पंजाब
D
गुजरात

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नए नियमों के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्डके गठन को अधिसूचित कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के एक शीर्ष बोर्ड का प्रस्ताव पहली बार 2007 में किस समिति की रिपोर्ट में रखा गया था?

A
आबिद हुसैन समिति
B
अभिजीत सेन समिति
C
यू के सिन्हा समिति
D
सुंदर समिति

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021

इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट (Economist Impact) द्वारा जारी ‘वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021’ में भारत 71वें स्थान पर है। इस सूचकांक में भारत किस खाद्य मानक में पाकिस्तान और श्रीलंका से पीछे है?

A
सामर्थ्य
B
उपलब्धता
C
गुणवत्ता और सुरक्षा
D
प्राकृतिक संसाधन और लचीलापन

बंडुला वर्णपुरा का निधन

हाल ही में बंडुला वर्णपुरा का निधन हो गया था। वे किस टीम के पहले टेस्ट क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं?

A
बांग्लादेश
B
दक्षिण अफ्रीका
C
जिम्बाब्वे
D
श्रीलंका

अर्थशॉट पुरस्कार 2021

हाल में भारत की कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण परियोजना 'तकाचर' (Takachar) को अर्थशॉट पुरस्कार 2021 का विजेता घोषित किया गया है। अर्थशॉट पुरस्कार को किस पुरस्कार की संज्ञा भी दी जाती है?

A
परिस्थितिकी नोबेल
B
ग्रीन नोबेल
C
इको ऑस्कर
D
क्लाइमेट नोबेल

गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल में गोपीनाथ बोरदोलोई के सम्मान मे दिये जाने वाले द्विवार्षिक 'राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार 2021' प्रदान किए। गोपीनाथ बोरदोलोई किस राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे?

A
सिक्किम
B
असम
C
अरुणाचल प्रदेश
D
पश्चिम बंगाल

शुभंकर 'इभा'

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था, फीफा ने हाल में किस टूर्नामेंट के आधिकारिक शुभंकर 'इभा' (Ibha) का अनावरण किया है?

A
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022
B
फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2022
C
फीफा विश्व कप 2022
D
फीफा महिला विश्व कप 2023
Showing 1,711-1,720 of 4,679 items.