Current Affairs Questions

​मुल्लापेरियार बांध

मुल्लापेरियार बांध के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मुल्लापेरियार बांध का निर्माण 1895 में केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर किया गया था।
  2. इस बाँध का उद्देश्य पश्चिम की ओर बहने वाली पेरियार नदी के पानी को तमिलनाडु में वृष्टि छाया क्षेत्रों में पूर्व की ओर मोड़ना है।
  3. ब्रिटिश शासन के दौरान 99 साल के लिये किये गए एक समझौते के अनुसार, इसके परिचालन का अधिकार तमिलनाडु को सौंपा गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1
C
केवल 2
D
उपयुक्त सभी

रत्न ध्यानचंद पुरस्कार

देश का सर्वोच्च खेल रत्न ध्यानचंद पुरस्कार निम्न में से किस खिलाड़ी को नहीं दिया गया है?

A
अवनी लखेरा
B
नीरज चोपड़ा
C
रवी दहिया
D
शिखर धवन

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी हाल ही में ब्रुनेई ने की।पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें-

  1. वर्ष 2015 में स्थापित, यह भारत-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न होने वाली प्रमुख राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर रणनीतिक बातचीत एवं सहयोग हेतु 18 क्षेत्रीय नेताओं (देशों) का एक मंच है।
  2. वर्ष 1991 में पहली बार पूर्वी एशिया समूह की अवधारणा को तत्कालीन मलेशियाई प्रधानमंत्री, महाथिर मोहम्मद द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

सही कूट का चयन करें-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं

सैन्य तख्तापलट

सैन्य तख्तापलट के बाद अफ्रीकी संघ ने किस देश को निलंबित कर दिया है?

A
सूडान
B
तंजानिया
C
नाइजर
D
नाइजीरिया

स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड

ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने भारत के किस संस्थान के साथ मिलकर स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है?


A
नीति आयोग
B
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम
C
इसरो
D
इनमें से कोई नहीं

कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़

जलवायु परिवर्तन पर यूएनएफसीसीसी का COP26 का आयोजन नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में किया जाएगा।कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ (COP) UNFCCC सम्मेलन का सर्वोच्च निकाय है।
  2. COP सम्मेलन के प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक निर्णय लेता है और नियमित रूप से इन प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा करता है।
  3. COP-25 का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
केवल 1
C
1 और 2
D
उपयुक्त सभी

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार

किस राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर, 2021 को 'मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’नामक योजना शुरू की है?

A
हरियाणा सरकार
B
मध्य प्रदेश सरकार
C
राजस्थान सरकार
D
उत्तर प्रदेश

​पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन

पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस मिशन का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना ढांचे में, विशेष रूप से महत्वपूर्ण देखभाल सुविधाओं और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक देखभाल में, महत्त्वपूर्ण अंतराल को भरना है।
  2. इस योजना के अंतर्गत एक स्वास्थ्य पहल के लिये एक राष्ट्रीय संस्थान, वायरोलॉजी हेतु चार नए राष्ट्रीय संस्थान,दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का एक क्षेत्रीय अनुसंधान मंच, नौ जैव सुरक्षा स्तर- III प्रयोगशालाएँ और रोग नियंत्रण के लिये पाँच नए क्षेत्रीय राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किये जाएंगे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर किन–किन देशों के बीच का विवादित क्षेत्र है?

  1. चीन
  2. ताइवान
  3. मलेशिया
  4. ब्रूनेई
  5. वियतनाम
  6. फिलीपींस

सही कथन का चयन कीजिए

A
1,2,3 और 5
B
1,2,3,4,5,6
C
1,2 और 6
D
1,2,3,4 और 6

माउंट मणिपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान निकोबार दीप समूह की कौन-सी पर्वत चोटी का नाम बदलकर'माउंट मणिपुर' करने की घोषणा की है?

A
माउंट हैरियट
B
सैडल चोटी
C
माउंट डियाब्लो
D
माउंट थुइल्लर
Showing 1,681-1,690 of 4,679 items.