Current Affairs Questions

जलवायु परिवर्तन

किस देश ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहायता के लिए 1.2 बिलियन यूरो से अधिक की घोषणा की है?

A
जापान
B
जर्मनी
C
अमेरिका
D
रूस

​सफर

सफर (SAFAR) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सफर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा महानगरों के किसी स्थान-विशिष्ट के समग्र प्रदूषण स्तर और वायु गुणवत्ता को मापने के लिये शुरू की गई एक राष्ट्रीय पहल है।
  2. यह दिल्ली में परिचालित भारत की पहली वायु गुणवत्ता पूर्व-चेतावनी प्रणाली का एक अभिन्न अंग है।
  3. यह मौसम के सभी मापदंडों जैसे- तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा, पराबैंगनी किरणों और सौर विकिरण आदि की निगरानी करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

​वायु गुणवत्ता सूचकांक

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कौन-कौन सी गैसों को शामिल किया गया है ?

  1. भू-स्तरीय ओज़ोन
  2. PM10
  3. PM2.5
  4. कार्बन मोनोऑक्साइड
  5. कार्बन डाइऑक्साइड
  6. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
1,2,3,4,5
B
1,2,3,5,6
C
1, 2,3,4,6
D
उपर्युक्त सभी

​राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण

राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, 2019-2021 में देश में 1000 पुरुषों पर कितनी महिलाएं हैं?


A
1,000
B
1040
C
1020
D
980

रानी गाइदिन्ल्यू

रानी गाइदिन्ल्यू के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. रानी गाइदिन्ल्यू (Rani Gaidinliu) एक नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेता थीं।
  2. रानी गाइदिन्ल्यू मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में जेलियांग्रांग जनजाति के रोंगमेई कबीले से संबंधित थीं।
  3. मात्र 13 साल की उम्र में वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और धार्मिक नेता ‘हाईपोउ जादोनांग’ (Haipou Jadonang) के साथ जुड़ गईं, और उनके सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आंदोलन में उनकी लेफ्टिनेंट बन गईं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

व्यापार नीति मंच

पिछले दिनों भारत और किस देश ने 4 वर्ष के बाद व्यापार नीति मंच को पुनर्जीवित करने के लिए सहमत हुए हैं?


A
नेपाल
B
अमेरिका
C
पाकिस्तान
D
भूटान

अफ्रीकी स्वाइन फीवर

अफ्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अफ्रीकन स्वाइन फीवर एक अत्यधिक संक्रामक और घातक पशु रोग है, जो घरेलू और जंगली सूअरों को संक्रमित करता है।
  2. इसे पहली बार 1920 के दशक में उत्तरी अमेरिका में देखा गया था।
  3. इस रोग में मृत्यु दर 40 प्रतिशत के करीब होती है, और इस बुखार का कोई इलाज नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1और 3
C
केवल 1
D
उपर्युक्त सभी

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस

पूरी दुनिया में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस निम्न में किस दिन मनाया जाता है?

A
18 मार्च
B
30 अप्रैल
C
29 अगस्त
D
25 नवंबर

फ़ोर्ब्स इंडिया ने वूमेन पॉवर लिस्ट 2021

फ़ोर्ब्स इंडिया ने वूमेन पॉवर लिस्ट 2021 जारी की है, इसमें किन लोगों को जगह दी गयी है?

A
अरुंधति भट्टाचार्य
B
अपर्णा पुरोहित
C
सान्या मल्होत्रा
D
उपरोक्त सभी

जिज्ञासा कार्यक्रम

हाल ही में बेहद सुर्खियों में रहा ‘जिज्ञासा कार्यक्रम’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

A
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
B
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
C
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
D
शिक्षा मंत्रालय
Showing 1,521-1,530 of 4,679 items.