Current Affairs Questions

संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्धारण और प्रतिनिधि अंग है।
  2. महासभा में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व है, जो इसे सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व वाला एकमात्र संयुक्त राष्ट्र निकाय बनाता है।
  3. महासभा के अध्यक्ष को प्रत्येक तीन वर्ष के बाद महासभा द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल के लिये चुना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

SCO-क्षेत्रीय आतंकवाद

SCO-क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. SCO-RATS शंघाई सहयोग संगठन का एक अस्थायी निकाय है।
  2. इसका उद्देश्य आतंकवाद, उग्रवाद एवं अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच समन्वय तथा बातचीत की सुविधा प्रदान करना है।
  3. SCO-RATS का मुख्य कार्य समन्वय और सूचना साझा करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

गगनयान मिशन

गगनयान मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. गगनयान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का एक मिशन है।
  2. गगनयान मिशन के तहत 2025 तक भारत के अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।
  3. इस मिशन के तहत तीन अंतरिक्ष अभियानों को कक्षा में भेजा जाएगा। इन तीन अभियानों में से 2 मानवरहित होंगे, जबकि एक मानव युक्त मिशन होगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO)

अगले साल के अंत तक निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च करेगा, रॉकेट का नाम क्या है?

A
आदित्य
B
कल्पना ओपन
C
विकल्प-1
D
Vikram-1

विधि आयोग

भारत के विधि आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत का विधि आयोग (Law Commission of India), भारत सरकार के एक आदेश द्वारा गठित एक कार्यकारी निकाय है।
  2. मूल रूप से 1955 में गठित, ‘विधि आयोग’ का हर तीन साल में पुनर्गठन किया जाता है, और यह आयोग सरकार को अब तक 277 रिपोर्टें सौंप चुका है।
  3. न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में पिछले विधि आयोग द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में एक साथ चुनाव और ‘समान नागरिक संहिता’ जैसे प्रमुख मुद्दों पर रिपोर्ट और कार्य-पत्र प्रस्तुत किए गए थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

मास्टर्स मैग्नस कार्लसन

5 बार विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले मैग्नस कार्लसन किस देश के संतराज खिलाड़ी हैं?


A
नार्वे
B
स्वीडन
C
आइसलैंड
D
रूस

“रॉयल गोल्ड मैडल 2022”

किस विख्यात भारतीय ने ब्रिटेन का प्रतिष्ठित शाही पदक “रॉयल गोल्ड मैडल 2022” जीत लिया है?

A
आदित्य जोशी
B
बालकृष्ण दोषी
C
बालकृष्ण वाजपेई
D
राहुल चाफेकर

‘शी इज ए चेंजमेकर’

‘शी इज ए चेंजमेकर’ अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया है?

A
राष्ट्रीय चुनाव आयोग
B
राष्ट्रीय महिला आयोग
C
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
D
राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग

त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास

हाल ही में संपन्न हुए त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ की मेजबानी मालदीव ने की। इस त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास में मालदीव, भारत के साथ तीसरा देश कौन सा है ?

A
बांग्लादेश
B
ईरान
C
म्यांमार
D
श्रीलंका

समिट फॉर डेमोक्रेसी'

हाल ही में ‘लोकतंत्र को नवीनीकृत करने और निरंकुशता का सामना करने के लिये’ किस देश द्वारा ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया गया?

A
जापान
B
ऑस्ट्रेलिया
C
जर्मनी
D
संयुक्त राज्य अमेरिका
Showing 1,421-1,430 of 4,679 items.