Current Affairs Questions

​रंपा विद्रोह

रंपा विद्रोह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘रम्पा विद्रोह’, जिसे ‘मान्यम विद्रोह’ (Manyam Rebellion) के रूप में भी जाना जाता है, ब्रिटिश भारत के अधीन ‘मद्रास प्रेसीडेंसी’ की गोदावरी शाखा में ‘अल्लूरी सीताराम राजू’ के नेतृत्व में एक शुरू किया गया आदिवासी विद्रोह था।
  2. यह विद्रोह अगस्त 1920 में शुरू हुआ।
  3. इस सशस्त्र संघर्ष का अंत वर्ष 1924 में एक हिंसक कार्रवाई के साथ हुआ, जिसमें ‘सीताराम राजू’ को ब्रिटिश सिपाहियों ने पकड़ कर पेड़ से बांध दिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए योग्यता होना आवश्यक है-

  1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हेतु पात्रता से संबंधित मानदंडों का उल्लेख किया गया है।
  2. उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
  3. आयु की दृष्टि से, व्यक्ति की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. व्यक्ति को किसी एक या एक से अधिक उच्च न्यायालय (निरंतर) के न्यायाधीश के रूप में न्यूनतम 7 साल तक सेवा का अनुभव या उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव या प्रतिष्ठित न्यायविद होना चाहिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1,2 और 3
C
केवल 2 और 4
D
उपर्युक्त सभी

बुक्सा टाइगर रिजर्व

बुक्सा टाइगर रिजर्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. बुक्सा टाइगर रिज़र्व पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के अलीपुरद्वार उप-मंडल में स्थित है। इसे वर्ष 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिज़र्व के रूप में स्थापित किया गया था।
  2. इसे जनवरी 1992 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  3. बुक्सा टाइगर रिज़र्व की उत्तरी सीमा भूटान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगती है। सिंचुला पहाड़ी श्रृंखला बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान के उत्तरी किनारे पर स्थित है तथा पूर्वी सीमा असम राज्य को स्पर्श करती है।
  4. टाइगर रिज़र्व में बहने वाली मुख्य नदियाँ- संकोश, रैदक, जयंती, चुर्निया, तुरतुरी, फशखवा, दीमा और नोनानी हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 1, 2और 3
C
केवल 2 और 4
D
उपर्युक्त सभी

NavIC मैसेजिंग सेवा

इसरो ने NavIC मैसेजिंग सेवा के विकास के लिए किस स्मार्टफोन निर्माता के साथ समझौता किया है?

A
ओप्पो
B
विवो
C
सैमसंग
D
लावा

​ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB), हरियाणा का राज्य पक्षी है और भारत का सबसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय पक्षी माना जाता है।
  2. यह घास के मैदान की प्रमुख प्रजाति मानी जाती है, जो चरागाह पारिस्थितिकी का प्रतिनिधित्त्व करती है।
  3. इसकी अधिकतम आबादी राजस्थान और गुजरात तक ही सीमित है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में यह प्रजाति कम संख्या में पाई जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन

रक्षा अनुसंधान एवं शोध संगठन ने पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ओडिशा के बालासोर तट पर लम्बी दूरी की किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

A
ब्रह्मोस मिसाइल
B
नाग मिसाइल
C
सुपरसोनिक मिसाइल असिस्‍टेड टॉरपीडो सिस्‍टम (S.M.A.R.T)
D
इनमें से कोई नहीं

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

A
12 दिसंबर
B
13 दिसंबर
C
14 दिसंबर
D
15 दिसंबर

धूम्रपान मुक्त देश

किस देश ने वर्ष 2027 तक अपने देश को पूर्ण रूप से धूम्रपान मुक्त देश बनाने की घोषणा की है?

A
ऑस्ट्रेलिया
B
न्यूजीलैंड
C
जापान
D
आइसलैंड

“टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021”

टाइम मैगजीन ने किसे “टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021” अवार्ड से सम्मानित किया है?

A
राहुल गांधी
B
नरेंद्र मोदी
C
जो बिडेन
D
एलन मस्क

Climate Change Performance Index (CCPI)

Consider the following statements:

  1. Recently, the Climate Change Performance Index (CCPI) 2022 report was launched on the sidelines of the 26th session of the Conference of the Parties (COP 26) to the United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC).
  2. Germanwatch, the NewClimate Institute and the Climate Action Network publish the Climate Change Performance Index (CCPI).
  3. The CCPI assesses countries’ performance in two categories.

Which of the above statement(s) is/are true?

A
1 and 2
B
2 and 3
C
1 and 3
D
All of the above
Showing 1,401-1,410 of 4,679 items.