Current Affairs Questions

​सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम

सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) के तहत किसी क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित करने की शक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अशांत क्षेत्र (disturbed area) को सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) की धारा 3 के तहत अधिसूचना द्वारा घोषित किया जाता है। विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषा या क्षेत्रीय समूहों या जातियों या समुदायों के बीच मतभेद या विवाद के कारण किसी क्षेत्र को अशांत घोषित किया जा सकता है।
  2. केंद्र सरकार या राज्य के राज्यपाल या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के पूरे या हिस्से को अशांत क्षेत्र घोषित कर सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

सुशासन दिवस

हाल ही में केन्द्र सरकार ने सुशासन दिवस (Good Governance Day) किस दिन मनाया?

A
25 दिसम्बर
B
24 दिसम्बर
C
22 दिसम्बर
D
26 दिसम्बर

न्यायिक समीक्षा

भारत में ‘न्यायिक समीक्षा’ की स्थिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में न्यायिक समीक्षा की शक्ति का स्रोत भारतीय संविधान है (संविधान के अनुच्छेद 13, 32, 136, 142 और 147)।
  2. न्यायिक समीक्षा की शक्ति का प्रयोग संविधान के भाग-तीन में प्रदत्त मूल अधिकारों की रक्षा करने और इन्हें प्रवर्तित करने के लिए किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

पांचवां सिद्ध दिवस

हाल ही में पांचवां सिद्ध दिवस किस दिन मनाया गया है जो कि एक भारतीय प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है?

A
22 दिसम्बर
B
23 दिसम्बर
C
25 दिसम्बर
D
24 दिसम्बर

​उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020

उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के संबंध में निम्नलिखित कौन सा कथन सही नहीं है?

A
उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 अनिवार्य नहीं है, सलाहकारी है।
B
ये नियम सभी ई-कॉमर्स खुदरा विक्रेताओं पर लागू होते हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं को सामान और सेवाएँ प्रदान करते हैं, चाहे वे भारत में पंजीकृत हों अथवा विदेश में।
C
ई-कॉमर्स संस्थाओं को अधिनियम या नियमों के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु भारत में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने की आवश्यकता है।
D
कॉमर्स विक्रेताओं को बिक्री के लिये दी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत प्रदर्शित करनी होगी, जिसमें अन्य शुल्कों के साथ कुल शुल्क का ब्रेकअप भी शामिल होगा।

ट्रांसजेंडर

हाल ही में किस राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडरों को पुलिस में 1 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

A
पंजाब
B
उत्तराखंड
C
कर्नाटक
D
केरल

महिला कमांडो

हाल ही में केंद्र सरकार ने किस कैटेगरी में महिला कमांडो को शामिल करने की घोषणा की है?

A
जेड सुरक्षा
B
जेड प्लस सुरक्षा
C
वाई सुरक्षा
D
वाई प्लस सुरक्षा

कार्ल नेहमर

हाल ही में कार्ल नेहमर ने किस देश के चांसलर के रूप में शपथ ली?

A
जर्मनी
B
ऑस्ट्रिया
C
पोलैंड
D
निदरलैंड

बीएस-VI ईंधन मानदंड

बीएस-VI ईंधन मानदंड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत स्टेज (BS) मोटर वाहनों से वायु प्रदूषकों के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिये भारत सरकार द्वारा स्थापित उत्सर्जन मानक है।
  2. भारत सीधे BS-IV से BS-VI मानदंडों में स्थानांतरित हो गया। BS-VI वाहनों में स्विच वर्ष 2022 में होना था, लेकिन खराब हवा की स्थिति को देखते हुए इस कदम को चार वर्ष आगे बढ़ा दिया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

पशुधन

भारत में पशुधन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक पशुधन वाला देश है।
  2. 20वीं पशुधन गणना-2018 के अनुसार देश में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है, जिसमें पशुधन गणना-2012 की तुलना में 4.6% की वृद्धि हुई है।
  3. आर्थिक सर्वेक्षण-2021 के अनुसार, कुल कृषि और संबद्ध क्षेत्र में पशुधन का योगदान वर्ष 2014-15 में सकल मूल्य वर्द्धित (स्थिर कीमतों पर) का 24.32 प्रतिशत था जो वर्ष 2018-19 में बढ़कर 28.63% हो गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?


A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2, 3
D
1, 2 और 3
Showing 1,211-1,220 of 4,679 items.