Current Affairs Questions

भुंगरू तकनीक

हाल ही के सामाचारों में रहने वाली "भुंगरू तकनीक" सम्बंधित है-

A
पराली जलाने से
B
वायु प्रदूषण नियंत्रण से
C
क्रायोजेनिक इंजन से
D
जल संचयन से

आरबीआई

आरबीआई के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आकस्मिक रिजर्व (सीआर) में अब आरबीआई के कुल मुद्रा रिजर्व के एक चौथाई हिस्से को शामिल किया जाता है।
  2. आकस्मिक रिजर्व एक ऐसी स्थिति को कवर करने के लिए है जहां बास्केट में एक या एक से अधिक मुद्राओं के खिलाफ रुपये का मूल्य बढ़ाया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

Seigniorage

"Seigniorage" शब्द का क्या अर्थ है?

A
आरबीआई द्वारा मुद्रित नए नोटों के मूल्य और मुद्रण एवं वितरण की लागत के बीच का अंतर।
B
आरबीआई का अधिशेष जो यह सरकार को लाभांश के रूप में देता है।
C
बेसल-3 मानदंडों का पालन करना।
D
9% का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बनाए रखना।

होप आइलैंड

"होप आइलैंड (Hope Island)" से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह अरब सागर में कच्छ के रण तट पर स्थित एक छोटे टैडपोल के आकार का द्वीप है।
  2. होप आइलैंड लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए का घोंसले वाला मैदान है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

यमल प्रायद्वीप

"यमल प्रायद्वीप" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. प्रायद्वीप में ज्यादातर पर्माफ्रॉस्ट (permafrost) ग्राउंड होता है, और यह अंटार्कटिक वृत्त के पास स्थित है।
  2. यहां पर विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार मौजूद है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

भारतीय विशाल गिलहरी

"भारतीय विशाल गिलहरी" (Indian Giant Squirrels) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अधिकांशतः यह भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों तक ही सीमित है।
  2. इन्हें अधिकतर भारत के सदाबहार और पर्णपाती जंगलों में पाया जाता है।
  3. आईयूसीएन लाल डेटा सूची (रेड लिस्ट) के अनुसार यह "लुप्तप्राय" है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

पलाऊ

"पलाऊ"(Palau) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मौजूद है और कोरल रीफ को बचाने के लिए सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश है।
  2. यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में "पॉलीनेशिया" क्षेत्र का एक हिस्सा है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

कोरल रीफ

कोरल रीफ को "महासागर का उष्णकटिबंधीय वर्षा वन" क्यों कहा जाता है?

A
चूंकि कोरल रीफ मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय बेल्ट के पास मौजूद है।
B
कोरल रीफ को प्रचुर मात्रा में बारिश की आवश्यकता होती है और उष्णकटिबंधीय बेल्ट की जलवायु की स्थिति उसी स्थिति का अनुकरण करती है।
C
कोरल रीफ कई प्राणियों और प्रजातियों का समर्थन करता है और उस अर्थ में बहुत समृद्ध है।
D
इनमें से कोई नहीं।

ढोकरा शिल्प कला

"ढोकरा शिल्प कला (Dhokra sculptures)" के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसमें सायरे परड्यू (Cire-Perdue) कास्टिंग विधि का उपयोग किया जाता है।
  2. मोहन जोदड़ो से प्राप्त कांसे की मूर्ति है, जिसे सायरे परड्यू विधि से बनाया गया है।
  3. आदिलाबाद डोकरा को जीआई टैग मिला है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

वित्तीाय स्थिरता और विकास परिषद

वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. एफएसडीसी की अध्यक्षता वित्त मंत्री करते हैं और इसके भी उपाध्यक्ष नीति आयोग के उपाध्यक्ष ही होते हैं।
  2. एफएसडीसी उप समिति का नेतृत्व भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के अध्यक्ष करते हैं।
  3. एफएसडीसी एक सांविधिक निकाय है जो भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र वित्तीय स्थिरता की देखरेख करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Showing 4,331-4,340 of 4,679 items.