Current Affairs Questions

बफर जोन

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इज़राइल द्वारा गोलान हाइट्स का उपयोग लेबनान के खिलाफ "बफर जोन" के रूप में किया जाता है।
  2. "गलील सागर" इज़राइल में एक ताजे पानी की झील है और यह पृथ्वी पर सबसे निम्नतम मीठे पानी की झील है।
  3. "गलील सागर", जॉर्डन नदी द्वारा सिंचित है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक को अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा जारी किया गया है।
  2. IEA की स्थापना 1998 में आर्थिक संकट के कारण हुई और इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
  3. भारत, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के तहत उन्नत मोटर ईंधन प्रौद्योगिकी गठबंधन कार्यक्रम का सदस्य बना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

Psbloansin59minutes.com

हाल ही में लॉन्च 'psbloansin59minutes.com' पोर्टल के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह पोर्टल विशेष रूप से किसानों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 59 मिनट के भीतर ऋण देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  2. इस पोर्टल से ऋण प्राप्त करने में संपार्श्विक (collaterals) की अनिवार्य रूप से आवश्यकता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई

तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पीसीए ढांचा सभी वाणिज्यिक बैंकों और सहकारी बैंकों पर लागू होता है।
  2. पीसीए ढांचा सतर्कता बिंदु या उस स्तर को निर्दिष्ट करता है जिसमें आरबीआई सुधारात्मक कार्रवाई के साथ हस्तक्षेप करेगा।
  3. पीसीए के तहत, आरबीआई बैंक बोर्ड को भी बदल सकता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें;

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

पार्टिकुलेट मैटर

'पार्टिकुलेट मैटर' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. पार्टिकुलेट मैटर (PM), संघनन और बादलों के गठन की प्रक्रिया में उपयोगी हैं।
  2. PM2.5 की तुलना में PM10 अधिक खतरनाक है।
  3. पार्टिकुलेट मैटर का गठन केवल कृत्रिम घटक करते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

ब्लू बॉन्ड

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सेशेल्स पूर्वी प्रशांत महासागर में मौजूद एक द्वीपसमूह है और यह अफ्रीकी संघ का हिस्सा है।
  2. "ब्लू बॉन्ड" जारी करने वाला दुनिया का पहला देश सेशेल्स है।
  3. रणनीतिक रूप से स्थित "एजम्पशन द्वीप" सेशेल्स द्वीपसमूह का एक हिस्सा है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

ग्रीन रेटिंग

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. एकीकृत आवास आकलन की ग्रीन रेटिंग (GRIHA), मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चलने वाली संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की परियोजना है।
  2. ग्रीन इमारतें वह संरचनाएं हैं जो पारंपरिक इमारतों की तुलना में अधिक ऊर्जा का उपयोग करती हैं।
  3. पर्यावरण सूचना प्रणाली (ENVIS), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसे 1982 से लागू किया गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

आरबीआई

आरबीआई के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आरबीआई की आकस्मिक निधि बाजार में लाभ / हानि के लिए अवास्तविक बाजार के प्रावधान का प्रतिनिधित्व करती है।
  2. आरबीआई का मुद्रा और स्वर्ण पुनर्मूल्यांकन खाता (CGRA) अप्रत्याशित आकस्मिकताओं के प्रावधान का प्रतिनिधित्व करता है।
  3. आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 ने इंगित किया कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त अधिशेष है और भारतीय रिजर्व बैंक, सरकार को 4 लाख करोड़ रुपये का हस्तांतरण करेगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

आईएनएस अरिहंत

"आईएनएस अरिहंत" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह अपने ऊर्जा स्रोत के रूप में डीजल इलेक्ट्रिक इंजन का उपयोग करता है और इसे ईंधन दहन करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए साप्ताहिक रूप से सतह पर जाना पड़ता है।

2. अमेरिका, चीन और रूस के बाद परमाणु पनडुब्बी वाला भारत चौथा देश है।

3. आईएनएस अरिहंत परियोजना P-75 का परिणाम है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

मालाबार तट

एक स्थानीय वायु जो सितंबर और अक्टूबर महीनों के दौरान भारत के "मालाबार तट" पर दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी दिशा में बहती है और दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंत के रूप में चिन्हित की जाती है। यह सभी संदर्भ निम्नलिखित में से किस स्थानीय वायु से सम्बंधित हैं?

A
चिनूक
B
फोहन
C
एलिफैंटा
D
सिरोको
Showing 4,321-4,330 of 4,679 items.