Current Affairs Questions

भू-तुल्यकालिक

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सभी भू-तुल्यकालिक (Geosynchronous) उपग्रह भू-स्थिर (geostationary) हैं, लेकिन सभी भू-स्थिर (geostationary) उपग्रह भू-तुल्यकालिक (Geosynchronous) नहीं हैं।
  2. भू-तुल्यकालिक (Geosynchronous) उपग्रह, जमीन की किसी विशेष स्थिति से प्रेक्षण पर संख्या आठ (8) की आकृति जैसा प्रतीत होता है।
  3. ध्रुवीय कक्षाएं सबसे भीड़ वाली कक्षाएं हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

'चुनावी बांड

'चुनावी बांड' के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. चुनावी बांड का अधिकतम मूल्य केवल 10 लाख रुपये है और वे केवल एसबीआई की चयनित शाखाओं में उपलब्ध हैं।
  2. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत पंजीकृत सभी पार्टियां चुनावी बांड के रूप में दान प्राप्त कर सकती हैं।
  3. चुनावी बांड में दाता का नाम होगा और वह कर कटौती करने के लिए उत्तरदायी है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

किलोग्राम

किलोग्राम की परिभाषा निम्नलिखित में से किस पर आधारित है?

A
फ्रांस में रखे प्लेटिनम और इरिडियम मिश्र धातु का मानक द्रव्यमान
B
प्लैंक का कॉन्स्टेंट (Planck’s Constant)
C
आवोगाड्रो (Avogadro) की संख्या
D
वैक्यूम में प्रकाश की गति

NEDAC

हाल ही में "एशिया और प्रशांत में कृषि सहकारी समितियों के विकास के लिए नेटवर्क (NEDAC)" समाचार में था। NEDAC के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. NEDAC की स्थापना 1991 में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से भारतीय खाद्य निगम द्वारा की गई थी।
  2. NEDAC कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कृषि सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका की आवश्यकता के लिए इस क्षेत्र में सरकारों को संवेदनशील बनाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

प्रक्षेपित GSAT29

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएं हाल ही में प्रक्षेपित GSAT29 से सम्बंधित हैं?

  1. भारतीय भूमि से प्रक्षेपित किया गया सबसे भारी उपग्रह।
  2. मल्टी बीम उपग्रह।
  3. मल्टी बैंड उपग्रह।
  4. जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के लोगों की आवश्यकता को पूरा करेगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1, 2, 3
B
केवल 1, 2, 4
C
केवल 1, 3, 4
D
उपरोक्त सभी

मापन की इकाइयों

"मापन की इकाइयों" के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मापन की मौलिक इकाइयां केवल तीन हैं और माप की अन्य सभी इकाइयां इन मौलिक इकाइयों से निकाली जा सकती हैं।
  2. "समय" की परिभाषा आवोगाद्रो के नियतांक (Avogadro constant) पर आधारित है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

हिमालयी राज्य क्षेत्रीय परिषद

"हिमालयी राज्य क्षेत्रीय परिषद (HSRC)" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. HSRC का गठन इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पृथ्वी विज्ञान विभाग द्वारा किया गया है।
  2. हिमालयी क्षेत्र में में केवल तीन राज्य- जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं और इनके सतत विकास के लिए हिमालयी राज्य क्षेत्रीय परिषद (HSRC) एक नोडल एजेंसी होगी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बुलव्हिप प्रभाव

सामाचारों में रहने वाला "बुलव्हिप प्रभाव" (Bullwhip Effect) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A
ग्राहकों की मांग में परिवर्तन, मूल्य श्रृंखला के अन्य सदस्यों द्वारा मांगों में घातीय (exponential) परिवर्तन की ओर ले जाता है।
B
अतिरिक्त तरलता के कारण मुद्रास्फीति में वृद्धि।
C
अति स्फीति की स्थिति।
D
मुद्रास्फीतिजनित (Stagflation) मंदी की एक स्थिति।

पोंग बांध आर्द्रभूमि

"पोंग बांध आर्द्रभूमि" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित और अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है।
  2. यह आर्द्रभूमि रामसर साइट के रूप में सूचीबद्ध है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

केंद्रीय निदेशक मंडल

भारतीय रिजर्व बैंक के "केंद्रीय निदेशक मंडल" के सम्बंध निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से 5 वर्ष का होता है।
  2. बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति से पहले सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक की सलाह लेना आवश्यक है।
  3. मतों के बराबर होने की स्थिति में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के निर्णायक मत के साथ ही बोर्ड के सभी सदस्यों को मतदान का अधिकार होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Showing 4,281-4,290 of 4,679 items.