Current Affairs Questions

कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़

जलवायु परिवर्तन पर यूएनएफसीसीसी का COP26 का आयोजन नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में किया जाएगा।कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज़ (COP) UNFCCC सम्मेलन का सर्वोच्च निकाय है।
  2. COP सम्मेलन के प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक निर्णय लेता है और नियमित रूप से इन प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा करता है।
  3. COP-25 का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
केवल 1
C
1 और 2
D
उपयुक्त सभी

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक

हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की छठी वार्षिक बैठक में भाग लिया।एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. एशियाई इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की स्थापना AIIB आर्टिकल्स ऑफ एग्रीमेंट (25 दिसंबर, 2015 से लागू) नामक एक बहुपक्षीय समझौते के माध्यम से की गई है।
  2. AIIB का मुख्यालय शंघाई में है और जनवरी 2018 में इसका परिचालन शुरू हुआ।
  3. यूरोप के कुछ देश भी एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सदस्य हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 1 और 3
C
1, 2 और 3
D
इनमें से कोई नहीं

​पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन

पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस मिशन का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना ढांचे में, विशेष रूप से महत्वपूर्ण देखभाल सुविधाओं और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक देखभाल में, महत्त्वपूर्ण अंतराल को भरना है।
  2. इस योजना के अंतर्गत एक स्वास्थ्य पहल के लिये एक राष्ट्रीय संस्थान, वायरोलॉजी हेतु चार नए राष्ट्रीय संस्थान,दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का एक क्षेत्रीय अनुसंधान मंच, नौ जैव सुरक्षा स्तर- III प्रयोगशालाएँ और रोग नियंत्रण के लिये पाँच नए क्षेत्रीय राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किये जाएंगे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

दक्षिणी चीन सागर

दक्षिणी चीन सागर किन–किन देशों के बीच का विवादित क्षेत्र है?

  1. चीन
  2. ताइवान
  3. मलेशिया
  4. ब्रूनेई
  5. वियतनाम
  6. फिलीपींस

सही कथन का चयन कीजिए

A
1,2,3 और 5
B
1,2,3,4,5,6
C
1,2 और 6
D
1,2,3,4 और 6

माउंट मणिपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान निकोबार दीप समूह की कौन-सी पर्वत चोटी का नाम बदलकर'माउंट मणिपुर' करने की घोषणा की है?

A
माउंट हैरियट
B
सैडल चोटी
C
माउंट डियाब्लो
D
माउंट थुइल्लर

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार

किस राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर, 2021 को 'मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’नामक योजना शुरू की है?

A
हरियाणा सरकार
B
मध्य प्रदेश सरकार
C
राजस्थान सरकार
D
उत्तर प्रदेश

​प्रोडक्शन गैप रिपोर्ट

प्रोडक्शन गैप रिपोर्ट (Production Gap Report) कौन जारी करता है?

A
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
B
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
C
विश्व वन्यजीव कोष
D
संयुक्त राष्ट्र कृषि एवं खाद्य संगठन

त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यासकोंकण शक्ति-2021

भारत के साथ कौन सा देश त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यासकोंकण शक्ति-2021 में भाग लेगा?

A
ऑस्ट्रेलिया
B
संयुक्त राज्य अमेरिका
C
ग्रेट ब्रिटेन
D
बांग्लादेश

​अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस

अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?

A
21 अक्टूबर
B
22 अक्टूबर
C
23 अक्टूबर
D
24 अक्टूबर

जलवायु सूभेद्धता सूचकांक

जलवायु सूभेद्धता सूचकांक कौन जारी करता है?

A
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
B
जर्मन वॉच
C
येल विश्वविद्यालय
D
ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू)
Showing 1,691-1,700 of 4,679 items.