Current Affairs Questions

करेंसी स्वैप

हाल ही में, भारत तथा जापान ने 75 अरब अमेरिकी डॉलर का "करेंसी स्वैप" समझौता किया है। इस करेंसी स्वैप के क्या लाभ होंगे?

  1. भारतीय रिजर्व बैंक की 393 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा कोष में 75 बिलियन डॉलर की वृद्धि होगी।
  2. कम अवधि की तरलता विसंगतियों को तुरंत से दूर किया जा सकता है।
  3. इससे बाजार भाव में सुधार होगा तथा रुपये पर सट्टा दबाव को रोकने में मदद मिलेगी।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन / कथनों का चयन करें

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट-2018

‘लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट-2018’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह रिपोर्ट यूएनईपी (UNEP) द्वारा वार्षिक रूप से आईयूसीएन (IUCN) से इनपुट के सहयोग से जारी की जाती है।
  2. इस रिपोर्ट के अनुसार 1970 से 2014 के बीच वन्यजीव आबादी में लगभग 60% की गिरावट दर्ज की गई है।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन / कथनों का चयन करें

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद

अर्थशास्त्रियों के बीच यह सामान्य धारणा है कि वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (FSDC) वित्तीय प्रबंधन में असफल रही है अन्यथा कमजोर मुद्रा की स्थिति बेहतर हो सकती थी। वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ‘रघुराम राजन’ समिति की सिफारिश के बाद 2010 में FSDC की स्थापना हुई थी।
  2. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं और इसके उपाध्यक्ष वित्त मंत्री हैं।
  3. इसका मुख्य कार्य विभिन्न नियामकों और नियामकों एवं सरकार के बीच समन्वय बढ़ाना है।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन / कथनों का चयन करें

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

वायु गुणवत्ता

वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता की जांच के लिए निम्नलिखित में से किस गैस की मात्रा का आकलन किया जाना चाहिए?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. मीथेन
  3. अमोनिया
  4. ओजोन
  5. सल्फर डाइऑक्साइड
  6. पार्टीकुलेट मैटर 2.5

निम्नलिखित कोड में से सही कथन / कथनों का चयन करें

A
केवल 1, 3, 4, 5 और 6
B
केवल 3, 4, 5, 6
C
1, 2, 3, 4, 5, 6
D
केवल 1, 3, 4, 5, 6

'फॉर्मोसा जलडमरूमध्य

'फॉर्मोसा जलडमरूमध्य' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस जलडमरूमध्य का विस्तार "अज़ोव सागर" से "मर्मरा जलडमरूमध्य" तक है।
  2. यह भूमध्य सागर में एक महत्वपूर्ण निगरानी बिंदु है।

निम्नलिखित कोड से सही कथनों का चयन करें/

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 एवं 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

'ग्रीन पटाखों

'ग्रीन पटाखों' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इन पटाखों में एल्यूमीनियम यौगिकों के बदले बेरियम साल्ट का उपयोग किया जाता है।
  2. एंटीमोनी और एल्यूमिनियम यौगिक सामान्यतः अल्जाइमर रोग के कारक हैं।
  3. एंटीमोनी सल्फाइड का उपयोग पटाखों में एक चमकदार प्रभाव देने के लिए किया जाता है।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन / कथनों का चयन करें

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

विशाखा दिशा-निर्देश

कभी-कभी समाचार में चर्चित ‘विशाखा दिशा-निर्देश’ निम्न में से किस विकल्प से संबंधित है -

A
धार्मिक स्वतंत्रता
B
यौन उत्पीड़न
C
धार्मिक स्थानों में प्रवेश
D
व्यभिचार

परागण

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. विश्व के लगभग 90% फूल वाले पौधों को जानवरों द्वारा परागित किया जाता है।
  2. पतंगे हानिकारक कीट हैं और ये परागण की प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं।
  3. मुख्य रूप से महासगारीय अम्लीकरण में वृद्धि के कारण पतंगों की आबादी में कमी आई है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1

जीएसटी

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारत का जीएसटी मॉडल फ्रांस के जीएसटी मॉडल के समान है।
  2. आईजीएसटी (IGST)) अंतरराज्यीय व्यापार पर लागू होता है और इसे केंद्र द्वारा संग्रहित किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

हांगी

कभी-कभी समाचार में "हांगी (Hongi)" को देखा जाता है, यह किससे संबंधित है?

A
लक्षद्वीप के आदिवासियों द्वारा पारंपरिक बधाई
B
अंडमान और निकोबार के आदिवासियों द्वारा पारंपरिक बधाई
C
पश्चिमी घाटों में पाए गए नई प्रजातियां
D
माओरी लोगों द्वारा पारंपरिक बधाई
Showing 4,351-4,360 of 4,679 items.