Current Affairs Questions

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण’ का गठन वर्ष 1997 में भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत औषधि विभाग (DoP) के एक संलग्न कार्यालय के तौर पर दवाओं के मूल्य निर्धारण हेतु स्वतंत्र नियामक के रूप में और सस्ती कीमतों पर दवाओं की उपलब्धता एवं पहुँच सुनिश्चित करने हेतु किया गया था।
  2. इसे ड्रग्स (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 1995-2013 (DPCO) के तहत नियंत्रित थोक दवाओं एवं फॉर्मूलेशन की कीमतों को तय/संशोधित करने तथा देश में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बनाया गया था।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संधि का उद्देश्य हर जगह सभी के द्वारा सभी परमाणु विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाना है। संधि के अनुबंध 2 में सूचीबद्ध सभी 44 राज्यों द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद यह लागू हो जाएगा।
  2. भारत ने भी संधि पर हस्ताक्षर किये हैं।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता

व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता (CEPA) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह एक प्रकार का मुक्त व्यापार समझौता है जिसमें सेवाओं एवं निवेश के संबंध में व्यापार और आर्थिक साझेदारी के अन्य क्षेत्रों पर बातचीत करना शामिल है।
  2. यह व्यापार सुविधा और सीमा शुल्क सहयोग, प्रतिस्पर्द्धातथा बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे क्षेत्रों पर बातचीत किये जाने पर भी विचार कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​मोस्ट फेवर्ड नेशन

मोस्ट फेवर्ड नेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सदस्य अन्य सदस्यों के साथ समान व्यवहार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं ताकि वे वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाने के मामले में सभी एक-दूसरे से कम टैरिफ, उच्चतम आयात तथा वस्तुओं एवं सेवाओं के लिये सबसे कम व्यापार बाधाओं से लाभान्वित हो सकें।
  2. गैर-भेदभावपूर्ण के इस सिद्धांत को मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) के रूप में जाना जाता है। यह उन उपायों में से एक है जो बिना किसी भेदभाव के व्यापार सुनिश्चित करता है तथा दूसरा 'राष्ट्रीय उपचार' है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

थोक मूल्य सूचकांक

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. खाद्य वस्तुओं का ‘उपभोक्ता मूल्य सूचकांक’ (CPI) भार (Wegitage) उनके ‘थोक मूल्य सूचकांक’ (WPI) में दिये गए भार से अधिक है।
  2. WPI, सेवाओं के मूल्यों में होने वाले परिवर्तनों को नहीं पकड़ता, जैसा कि CPI करता है।
  3. भारतीय रिज़र्व बैंक ने अब मुद्रास्फीति के मुख्य मान हेतु तथा प्रमुख नीतिगत दरों के निर्धारण हेतु WPI को अपना लिया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 3
D
1, 2 और 3

​डीप ओशन मिशन

डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission-) DOM के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत सरकार की ब्लू इकॉनमी पहल का समर्थन करने हेतु एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। इससे पूर्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नेब्लू इकॉनमी पॉलिसी का मसौदा भी तैयार किया गया था।
  2. ब्लू इकॉनमी आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका और रोज़गार एवं स्वस्थ महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के लिये समुद्री संसाधनों का सतत् उपयोग है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​निर्यात तत्परता सूचकांक

निर्यात तत्परता सूचकांक (EPI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सूचकांक में 4 स्तंभ, 11 उप स्तंभ और 60 संकेतक शामिल हैं तथा इसमें 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
  2. सूचकांक में 11 उप-स्तंभों- निर्यात प्रोत्साहन नीति; संस्थागत ढाँचा, व्यापारिक वातावरण, आधारभूत संरचना, परिवहन कनेक्टिविटी, वित्त तक पहुँच, निर्यात बुनियादी ढाँचा, व्यापार समर्थन अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना निर्यात विविधीकरण और विकास अभिविन्यास के आधार पर श्रेणी तैयार की गई है।
  3. ईपीआई उप-राष्ट्रीय स्तर (राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों) पर निर्यात को बढ़ावा देने के लिये महत्त्वपूर्ण मुख्य क्षेत्रों की पहचान करने हेतु डेटा-संचालन का प्रयास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा संकलित वार्षिक रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022’ (International Intellectual Property Index 2022) में भारत किस स्थान पर है?

A
41वें
B
42वें
C
43वें
D
44वें

धर्म गार्जियन-2022

किन दो देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन-2022' (DHARMA GUARDIAN-2022) 27 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) के फॉरेन ट्रेनिंग नोड में सम्पन्न हुआ?

A
भारत और जापान
B
भारत और श्रीलंका
C
भारत और यूएई
D
भारत और कतर

भारत ने खेला अपना 1000वां एकदिवसीय मैच

भारतीय क्रिकेट टीम फरवरी 2022 में 1000वां एकदिवसीय मैच खेलने वाली क्रिकेट की पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन गई है। भारत ने अपना 1000वां एकदिवसीय मैच किस टीम के खिलाफ खेला?

A
श्रीलंका
B
वेस्टइंडीज
C
न्यूजीलैंड
D
ऑस्ट्रेलिया
Showing 611-620 of 4,679 items.