Current Affairs Questions

बोस्फोरस स्ट्रेट

"बोस्फोरस स्ट्रेट" विश्व के किन दो महाद्वीपों को जोड़ता है?

A
एशिया और अफ्रीका
B
एशिया और यूरोप
C
अफ्रीका और यूरोप
D
उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका

जीडीपी गणना

जीडीपी गणना में निम्नलिखित में से किसे सम्मलित किया जाएगा?

  1. मां/पत्नी द्वारा परिवार को प्रदान की जाने वाली सेवा
  2. बांग्लादेश, भूटान आदि जैसे अन्य देशों में दूतावास और सैन्य अड्डों की स्थापना
  3. भारत में बीएमडब्लू (BMW) द्वारा स्थापित एक कारखाना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

यूएनएचआरसी

हाल ही में, भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए चुना गया है। यूएनएचआरसी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अंतर्गत 47 सदस्यीय निकाय है, जिनके सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा चुने जाते हैं।
  2. इसकी सीटें भौगोलिक वितरण के आधार पर आवंटित की जाती हैं, पश्चिमी यूरोपीय क्षेत्र में सीटों की अधिकतम संख्या है।
  3. प्रत्येक सीट का टर्म 3 वर्ष का होता है और कोई भी सदस्य लगातार दो टर्म तक नहीं हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
इनमें से कोई नहीं

एनएचआरसी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक संवैधानिक निकाय है जिसकी शक्तियों का वर्णन अनुच्छेद 263 में किया गया है।
  2. इसे "सिविल कोर्ट" के समान शक्तियां प्राप्त हैं।
  3. एनएचआरसी के पास मामलों की जांच करने के लिए अपनी सेना/ पुलिस बल का कैडर है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

मध्य पूर्व सामरिक गठबंधन

कभी-कभी समाचारों में रहने वाला "मध्य पूर्व सामरिक गठबंधन" निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

A
संयुक्त राज्य अमेरिका
B
वेनेजुएला
C
सीरिया
D
भारत

मानव पूंजी सूचकांक

हाल ही में, ज़ारी किये गए मानव पूंजी सूचकांक (Human Capital Index) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह यूएनडीपी द्वारा जारी किया जाता है।
  2. इसका मूल्यांकन केवल चार मानकों पर आधारित है- अल्पपोषण, बच्चे में कमज़ोरी (ऊँचाई के अनुपात में कम वजन), बाल मृत्यु और बच्चे में बौनापन।
  3. भारत, इस रैंकिंग में नेपाल और बांग्लादेश से पीछे है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

सुनामी

हाल ही में, इंडोनेशिया सुनामी और चक्रवात के कारण परेशानी में रहा है। निम्नलिखित में से कौन संभवतः "सुनामी" का कारण बन सकता है?

  1. भूकंप
  2. उष्णकटिबंधीय चक्रवात
  3. महासागर में अंतरिक्ष से गिरने वाले धूमकेतु या उल्कापिंड
  4. मूसलाधार वर्षा
  5. ज्वालामुखीय विस्फोट

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1, 3, 5
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3, 4, 5
D
केवल 1 और 3

धनशोधन निवारण अधिनियम

"धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को "अपीलीय न्यायाधिकरण" के फैसले के बाद ही कब्जे का दावा करने की शक्ति प्राप्त है।
  2. अभियुक्त, प्राधिकरण के आदेश को 180 दिनों के बाद ही "अपीलीय न्यायाधिकरण" में चुनौती दे सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

ग्लोबल हंगर इंडेक्स

ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसे वेल्टहंगरहिल्फ़ और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा जारी किया जाता है।
  2. पिछले साल की तुलना में भारत की रैंकिंग में 3 रैंक का सुधार हुआ है।
  3. यह अल्पपोषण, बच्चे में कमज़ोरी (ऊँचाई के अनुपात में कम वजन), बाल मृत्यु और बच्चे में बौनापन जैसे मानकों पर देश का आकलन करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करें:

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

सर्वाधिक सीमा

निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत के साथ सर्वाधिक सीमा साझा करता है?

A
पाकिस्तान
B
बांग्लादेश
C
चीन
D
नेपाल
Showing 4,431-4,440 of 4,679 items.