Current Affairs Questions

ब्लैक पगोडा

यह मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध है और सूर्य भगवान को समर्पित है। इसके काले रंग के कारण आमतौर पर इसे "ब्लैक पगोडा" के रूप में जाना जाता है और प्राचीन नाविकों द्वारा नौसेना के ऐतिहासिक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था। ये सभी संदर्भ निम्नलिखित में से किस मंदिर के संबंध में हैं?

A
जगन्नाथ पुरी
B
लिंगराज मंदिर
C
मुक्तेश्वर मंदिर
D
कोणार्क मंदिर

GSLV MK-III

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. GSLV MK-III भूतुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में 10 टन तक के उपग्रहों को ले जा सकता है।
  2. लॉन्चर के क्रायोजेनिक चरण द्वारा अधिकतम बल प्रदान किया जाता है।
  3. GSAT 29 एक संचार उपग्रह है जिसे विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए बनाया गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन

निम्नलिखित में से कौन से देश पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्य हैं?

  1. भारत
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. रूस
  4. जापान

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें:>/b>

A
केवल 1, 3, 4
B
केवल 2, 3, 4
C
केवल 1, 2, 3
D
उपरोक्त सभी

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. सहकारिता स्टार्ट अप एवं नवाचार निधि (CISF) को नीति आयोग द्वारा सहकारिता क्षेत्रों की मदद के लिए निर्मित किया गया है।
  2. राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC), वाणिज्य मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

संसद

किसी राज्य के नाम को बदलने के लिए संसद में विधेयक पारित किया जाता है-

A
सरल बहुमत से
B
प्रभावी बहुमत से
C
उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से
D
सदन की संख्या के दो तिहाई बहुमत से

मॉस्को फॉर्मेट

हाल ही में, सामाचारों में रहा "मॉस्को फॉर्मेट" निम्नलिखित में से किस से सम्बंधित है?

A
रूस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से।
B
चीन और रूस के सामरिक सहयोग से।
C
सीरियाई संकट को हल करने के लिए रूस द्वारा की गई पहल से।
D
अफगानिस्तान में संकट को हल करने के लिए रूस द्वारा की गई पहल से।

लीप/अर्पित

हाल ही में लॉन्च किए गए 'लीप (LEAP)' और 'अर्पित (ARPIT)' प्रोग्राम के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. लीप प्रोग्राम को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है, जबकि अर्पित को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
  2. अर्पित, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में द्वतीय स्तर के अकादमिक क्षेत्र के लोगों के लिए तीन सप्ताह का (दो सप्ताह घरेलू तथा एक सप्ताह विदेशी प्रशिक्षण) अग्रणी नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य दूसरे स्तर के अकादमिक प्रमुखों को भविष्य में नेतृत्व भूमिका अपनाने के लिए तैयार करना है।
  3. लीप, एमओओसी प्लेटफार्म स्वयं का उपयोग करते हुए 15 लाख उच्च शिक्षा फैकल्टी के ऑनलाइन पेशेवर विकास के लिए प्रमुख पहल है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

समुद्र शक्ति

नौसेना अभ्यास "समुद्र शक्ति" किन देशों के बीच का नौसेनिक अभ्यास है?

A
भारत और जापान
B
भारत और अमेरिका
C
भारत और इंडोनेशिया
D
भारत और बांग्लादेश

उस्ताद

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की 'उस्ताद' योजना का लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय की पारंपरिक कला और शिल्प की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।
  2. 'हुनर हाट' प्रदर्शनी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम द्वारा "उस्ताद" योजना के तहत आयोजित की जाती है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति

राफेल मुद्दे के कारण "सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (CCS)" समाचारों में है। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (CCS)" की अध्यक्षता निम्नलिखित में से कौन करता है?

A
राफेल मुद्दे के कारण "सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (CCS)" समाचारों में है। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (CCS)" की अध्यक्षता निम्नलिखित में से कौन करता है?
B
प्रधानमंत्री
C
गृहमंत्री
D
रक्षा अधिग्रहण परिषद
Showing 4,291-4,300 of 4,679 items.