Current Affairs Questions

'आईएनएफ संधि

'आईएनएफ संधि' के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक त्रिपक्षीय संधि है जिस पर अमेरिका, रूस तथा चीन ने हस्ताक्षर किया था।
  2. यह संधि 500 किमी. से 5500 किमी. की सीमा तक वार कर सकने वाले मिसाइल प्रणाली के सभी रूपों के उत्पादन तथा संग्रह को प्रतिबंधित करता है।
  3. भारत अप्रत्यक्ष रूप से इस संधि के लिए एक पक्ष है क्योंकि यह एक परमाणु हथियार संपन्न देश है।

निम्नलिखित कोड में से सही कथन/कथनों का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
कोई नहीं

ERSS

"आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली (ERSS) परियोजना" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।
  2. इसका उद्देश्य सभी प्रकार की समस्याओं के लिए अखिल भारतीय स्तर पर एकल आपातकालीन प्रतिक्रिया नंबर की शुरुआत करना है।
  3. महाराष्ट्र इस परियोजना को लागू करने वाला पहला राज्य है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति

"मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को "क्षेत्रीय सेना" से प्रशिक्षित करवाना है।
  2. इसका लक्ष्य 1000 नए भौतिक संपदा अधिकार (IPR) आवेदनों को भरना है।
  3. इसका लक्ष्य भौतिक संपदा अधिकारों (IPRs) पर रक्षा के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के 10,000 कर्मियों को प्रशिक्षित करना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण

हाल ही में, समाचार में देखे गए "राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (NAA) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (NAA) द्वारा लगाया गया जुर्माना राज्यों के लिए जीएसटी मुआवजा कोष में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
  2. राजस्व सचिव NAA के कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं।
  3. NAA की स्थापना जीएसटी में स्थापित प्रावधानों के तहत की गई है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

इनसाइट

इनसाइट" (InSight) अंतरिक्ष यान के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इनसाइट विशेष रूप से मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करेगा।
  2. इनसाइट का अवतरण स्थल, ध्रुव (pole) के पास "एलिसियम प्लानिटिया"(Elysium Planitia) है।
  3. इनसाइट का मुख्य उद्देश्य मंगल की सतह का अध्ययन करना है, न कि मंगल के आंतरिक भाग का।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

RIMES

क्षेत्रीय एकीकृत बहु-खतरे प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (RIMES)" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह संयुक्त राष्ट्र के तहत पंजीकृत एक अंतर सरकारी निकाय है।
  2. RIMES, 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के बाद अफ्रीका और एशिया के देशों के प्रयासों से विकसित हुआ।
  3. RIMES ने चक्रवात "गाजा" को अति दुर्लभके रूप में नामित किया।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 2

फ्लाईवे

प्रवासी पक्षियों के लिए "फ्लाईवे"(Flyway)के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. बर्ड लाइफ इंटरनेशनल के अनुसार प्रवासी पक्षियों के लिए कुल 21फ्लाईवे(Flyway) हैं।
  2. भारत ऑस्ट्रेलेशिया फ्लाईवे(Flyway)के अंतर्गत आता है।
  3. अमूर फाल्कन "गंभीर रूप से लुप्तप्राय" है और जंगलों में बहुत कम हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
उपर्युक्त में से कोई नहीं

जलियांवाला बाग नरसंहार

"जलियांवाला बाग नरसंहार" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस घटना के बाद गांधीजी ने अपनी "कैसर-ए-हिंद" की उपाधि को लौटा दिया और रबींद्रनाथ टैगोर ने भी अपनी नाइटहुड की उपाधि को त्याग दिया।
  2. उधम सिंह ने कैक्सटन हॉल में ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर की हत्या जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का बदला लेने के लिए की।
  3. हंटर आयोग ने डायर के कार्य की निंदा की और उसके खिलाफ गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 1 और 3

ग्रीन हाउस गैस बुलेटिन

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ग्रीन हाउस गैस बुलेटिन" संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP)द्वारा वार्षिक रूप से जारी किया जाता है।
  2. CFC-11मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत विनियमित गैस है लेकिन यह एक ग्रीनहाउस गैस (GHG)नहीं है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

नई साउथबाउंड पॉलिसी

हाल ही के सामाचारों में देखी गई "नई साउथबाउंड पॉलिसी" निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?

A
चीन
B
जापान
C
दक्षिण कोरिया
D
ताइवान
Showing 4,251-4,260 of 4,679 items.