Current Affairs Questions

100 टेस्ट मैच खेलने वाला देश का 12वां खिलाड़ी बने

हाल ही मे कौन-सा भारतीय खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेलने वाला देश का 12वां खिलाड़ी बन गया हैं?

A
विराट कोहली
B
रोहित शर्मा
C
रवींद्र जडेजा
D
सुरेश रैना

कृत्रिम बुद्धिमत्ता

विकास की वर्तमान स्थिति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता निम्नलिखित में से कौन-का कार्य प्रभावी ढंग से कर सकती है?

  1. औद्योगिक इकाइयों में बिजली की खपत को कम करना
  2. सार्थक लघु कथाएँ और गीत की रचना
  3. रोग निदान
  4. टेक्स्ट-टू-स्पीच रूपांतरण
  5. विद्युत ऊर्जा का वायरलेस संचरण

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1, 2, 3 और 5
B
केवल 1, 3 और 4
C
केवल 2, 4 और 5
D
1, 2, 3, 4 और 5

​31वें दक्षिण पूर्वी एशियाई खेल

31वें दक्षिण पूर्वी एशियाई खेलों की मेजबानी निम्न मे से किस देश को मिली है?

A
कॉम्बोडिया
B
लाओस
C
वियतनाम
D
म्यांमार

​अमेज़न वर्षावन

अमेज़न वर्षावनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ये विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षावन हैं, जो उत्तरी दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी और इसकी सहायक नदियों के जल निकासी बेसिन में मौजूद हैं और कुल 6,000,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हैं।
  2. उष्णकटिबंधीय बंद वितान वन होते हैं जो भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में 28 डिग्री के भीतर पाए जाते हैं।
  3. यहाँ मौसमी रूप से या पूरे वर्ष में 200 सेमी. से अधिक वर्षा होती है।तापमान समान रूप से उच्च होता है (20 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच)।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1,3
B
केवल 2
C
1 और 2
D
उपर्युक्त सभी

​बिम्सटेक

बिम्सटेक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय संगठन है जिसके 11 सदस्यों में से 5 दक्षिण एशिया से हैं, इनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं तथा दो- म्याँमार व थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं।
  2. यह उप-क्षेत्रीय संगठन वर्ष 1997 में बैंकॉक घोषणा के माध्यम से अस्तित्व में आया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

  1. यह श्रम और रोज़गार मंत्रालय की प्रमुख योजना है।
  2. अन्य बातों के अलावा यह सॉफ्ट स्किल्स, उद्यमिता, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
  3. इसका उद्देश्य देश के अनियमित कार्यबल की दक्षताओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के अनुरूप बनाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 3
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

हिमालयन ग्रिफॉन

हिमालयन ग्रिफॉन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हिमालयन ग्रिफॉन वल्चर (जिप्स हिमालयेंसिस) एसीपीट्रिडी (Accipitridae) परिवार से संबंधित है, जिसमें ईगल, बुलबुल और बाज भी शामिल हैं।
  2. गिद्ध की यह एक विशिष्ट प्रजाति है, जिसका सिर सफेद, पंख काफी बड़े तथा इसकी पूँछ छोटी होती है।इसकी गर्दन पर सफेद पंख होते हैं तथा चोंच पीले रंग की होती है साथ ही इसके शरीर का रंग सफेद जैसा (न कि पूरी तरह से सफेद) होता है तथा पंख गहरे (लगभग काले) रंग के होते हैं।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

तेल उपभोक्ता

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत, अमेरिका और चीन के बाद 5.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता है।
  2. भारत अपना 85% तेल लगभग 40 देशों से आयात करता है, जिनमें से अधिकांश मध्य-पूर्व और अमेरिका से आता है।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

विवा कार्निवल

किस राज्य ने 26 फरवरी से 1 मार्च, 2022 तक अपना वार्षिक विवा कार्निवल (Viva carnival) मनाया?

A
केरल
B
गोवा
C
नागालैंड
D
मिजोरम

प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में तिहरा शतक

किस घरेलू रणजी क्रिकेट टीम के क्रिकेटर शाकिबुल गनी ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच में तिहरा शतक लगाकर विश्व का पहला खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है?

A
झारखंड
B
ओडिशा
C
असम
D
बिहार
Showing 631-640 of 4,679 items.