Current Affairs Questions

धारा 377

आईपीसी की धारा 377 के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. धारा 377 को निरस्त करने का एक आधार यह था कि इसने "कानून द्वारा नियम" के बजाय "कानून का नियम" प्रदान किया था।
  2. धारा 377 को इसलिए निरस्त किया गया क्योंकि यह अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 के विरुद्ध था।
  3. "पुट्टास्वामी मामले" ने धारा 377 के विरुद्ध न्यायशास्त्र के विकास को प्रभावित किया।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और III

चागोस द्वीप

हाल ही में, भारत ने "चागोस द्वीप" पर मॉरीशस के दावे का समर्थन किया है। इसके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. चागोस द्वीप मालदीव के 500 किमी. उत्तर में स्थित है।
  2. यह संयुक्त राज्य अमेरिका और मॉरीशस के बीच एक विवादित क्षेत्र है।
  3. ग्रेट चागोस एटोल दुनिया की सबसे बड़ी एटोल संरचना है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल III

माइकोटॉक्सिन्स

हाल ही में, "माइकोटॉक्सिन्स" समाचारों में है। माइकोटॉक्सिन्स के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. वे स्वाभाविक रूप से कुछ मोल्ड (कवक) द्वारा उत्पादित विषाक्त पदार्थ होते हैं और भोजन में पाए जा सकते हैं।
  2. वे रासायनिक रूप से स्थिर हैं और खाद्य प्रसंस्करण में जीवित रह सकते हैं।
  3. वे केवल फसल कटने के बाद बढ़ सकते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह देश के सभी नागरिकों पर लागू होता है।
  2. संविधान का भाग 3 "नागरिकता" से संबंधित है।
  3. असम समझौता स्पष्ट रूप से एनआरसी के गठन के बारे में बात करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
उपरोक्त में से कोई नहीं

होप मार्स मिशन

"होप मार्स मिशन", निम्नलिखित में से किसके द्वारा लॉन्च किया जा रहा है?

A
सऊदी अरब द्वारा
B
बांग्लादेश के सहयोग से इसरो द्वारा
C
संयुक्त अरब अमीरात द्वारा
D
पाकिस्तान के सहयोग से चीन द्वारा

धारा 377

हाल ही में, सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को निरस्त किया है। इसके सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. "नाज़ फाउंडेशन बनाम दिल्ली सरकार" मामले (2009) में दिल्ली उच्च न्यायालय ने धारा 377 का हवाला देते हुए कहा कि "धारा 377" असंवैधानिक है और यह कुछ लोगों के अधिकारों का मुद्दा है।
  2. नालसा (NALSA) मामले (2014) के एक फैसले में, जिसमें 'थर्ड जेंडर' को "अन्य" की श्रेणी में शामिल करने की अनुमति दी गयी, इसने धारा 377 पर एक बार फिर से चर्चा को शुरू कर दिया।
  3. धारा 377 कानूनी रूप से संरक्षित, गोपनीयता के मौलिक अधिकार का सीधे विरोध करती है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और III

नर्व एजेंट

हाल ही में, नर्व एजेंट को लेकर ब्रिटेन और रूस के बीच विवाद देखा गया है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. 1997 में हुए रासायनिक हथियार अभिसमय (सीडब्ल्यूसी) में, भारत प्रारंभिक हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।
  2. रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्लू), रासायनिक हथियार अभिसमय (सीडब्ल्यूसी) की कार्यान्वयन एजेंसी है और इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में है।
  3. हाल ही में, रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्लू) रासायनिक हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान स्वयं करने लगा है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल I और III

आरबीआई

हाल ही में, आरबीआई ने लोकपाल योजना को कड़ा कर दिया है। इसके सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. आरबीआई ने पांच या उससे अधिक बैंकिंग शाखाओं वाले वाणिज्यिक बैंकों से एक 'स्वतंत्र आंतरिक लोकपाल (आईओ)' रखने के लिए कहा है।
  2. आईओ को केवल आरबीआई के पूर्व अनुमोदन के साथ ही हटाया जा सकता है।
  3. इसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और उनके प्रायोजक बैंकों समेत सभी बैंक शामिल होंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II​

PISA

हाल ही में, सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय छात्र आकलन के लिए कार्यक्रम (PISA) के बहिष्कार को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह वर्ष 2000 में यूनिसेफ द्वारा पेश किया गया था।
  2. यह गणित और विज्ञान को पढ़ने में 15 साल के सीखने के स्तर का परीक्षण करता है।
  3. सरकार ने फैसला किया है कि चंडीगढ़ के स्कूलों का मूल्यांकन PISA के तहत निर्धारित किया जाएगा।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

रैपिड ट्राइडेंट

"रैपिड ट्राइडेंट" नामक सैन्य अभ्यास किन देशों के बीच का सैन्य अभ्यास है?

A
नाटो और यूक्रेन
B
वियतनाम और दक्षिण कोरिया
C
अमेरिका और जापान
D
जापान और दक्षिण कोरिया
Showing 4,611-4,620 of 4,679 items.