Current Affairs Questions

बैंक

हाल ही में, सरकार ने देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय करने का फैसला किया है। इस विलय के निम्नलिखित में से क्या लाभ हो सकते हैं?

  1. यह बैंकों के बीच अधिव्यापन (overlap) में वृद्धि करेगा।
  2. इससे बैंकों की उधार क्षमता बढ़ेगी।
  3. विलय से अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी और व्यापार करने की लागत में वृद्धि होगी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
केवल II

'लेवंट देश

ISIS के खिलाफ होने वाला युद्ध आखिरी चरण में है, ISIS (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) को कभी-कभी ISIL (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवंट) कहा जाता है। निम्नलिखित में से 'लेवंट देश' कौन से हैं?

  1. लेबनान
  2. जॉर्डन
  3. ईरान
  4. सऊदी अरब

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III, IV
D
केवल III और IV

अवमूल्यित मुद्रा

हाल ही में, भारतीय रूपये का मूल्य ह्रास उस स्तर तक हुआ, जो कि नीति निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर अवमूल्यित मुद्रा का संभावित प्रभाव निम्नलिखित में से क्या हो सकता है?

  1. भारतीय वाणिज्यिक कंपनियां जो बाहरी वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के लिए गई हैं उन्हें उच्च सेवा लागत का सामना करना पड़ेगा।
  2. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी हो सकती है।
  3. चीन जैसे देशों में हमारे निर्यात में काफी (tremendously) वृद्धि होगी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I और II
B
केवल II और III
C
I, II, III
D
I केवल

कान घास के मैदान

'कान घास/कान घास के मैदान' के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती हैं और मुख्य रूप से इन्हें भारत और नेपाल के दुआर-तराई क्षेत्रों में देखा जाता है।
  2. कान घास का मैदान भारतीय गैंडों (Rhinoceros) का निवास स्थान है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट

"ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह विश्व बैंक के सहयोग से भारत सरकार द्वारा लागू की गई है।
  2. विश्व बैंक ने मिजोरम, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में परियोजनाओं को इस कार्यक्रम के तहत वित्त पोषित किया है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

कुडुम्बश्री

कभी-कभी समाचारों में रहने वाली "कुडुम्बश्री" सम्बंधित है-

A
कुष्ठ रोगियों को आजीविका प्रदान करने से।
B
किसानों की आय को बढ़ाने के लिए तेलंगाना सरकार की योजना से।
C
रियायती भोजन देने वाले फूड स्टाल से।
D
केरल में महिलाओं के आस-पास के समूहों (एनएचजी) से।

फंडी की खाड़ी

हाल ही में, "फंडी की खाड़ी" (Bay of Fundy) समाचारों में है। "फंडी की खाड़ी" (Bay of Fundy) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह रूस के पूर्वी तट पर स्थित है और इसकी सबसे इंडेंटेड (indented) तटरेखा में से एक है।
  2. यह ज्वारीय विद्युत उत्पादन के लिए एक उत्कृष्ट साइट है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

उष्णकटिबंधीय चक्रवात

हाल ही में, उष्णकटिबंधीय चक्रवात संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस जैसे देशों के तटों से टकराये हैं। "उष्णकटिबंधीय चक्रवात" के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उष्णकटिबंधीय चक्रवात भूमध्य रेखा पर नहीं बने हैं।
  2. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को फिलीपींस में "बाग्निओ" कहा जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

मौद्रिक नीति समिति

मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह एक 6 सदस्यों का निकाय है जिसे वर्ष में कम से कम 4 बार मिलना पड़ता है और इसकी अध्यक्षता आरबीआई के गवर्नर द्वारा की जाती है।
  2. रेपो रेट मतदान द्वारा तय की जाती है और केवल 'बराबरी के मत' पड़ने की स्थिति में अध्यक्ष के पास दूसरा मत अथवा निर्णायक मत होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल I
B
केवल II
C
I और II दोनों
D
न तो I और न ही II

कोरल रीफ

कोरल रीफ को "महासागर का उष्णकटिबंधीय वर्षा वन" क्यों कहा जाता है?

A
कोरल रीफ मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के पास मौजूद हैं।
B
कोरल रीफों को प्रचुर मात्रा में बारिश की आवश्यकता होती है और उष्णकटिबंधीय क्षेत्र जलवायु की उन स्थितियों का निर्माण करते हैं।
C
कोरल रीफ कई जीव और प्रजातियों की उपजीविका हैं और उस सन्दर्भ में बहुत समृद्ध हैं।
D
उपरोक्त में से कोई नहीं।
Showing 4,561-4,570 of 4,679 items.