Current Affairs Questions

पेपर मेसी

"पेपर मेसी (papier-mache) आर्ट" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इस कला को 15वीं और 16वीं शताब्दी के मुगल सम्राटों द्वारा अत्यधिक पसंद किया गया था।
  2. पेपर मेसी डिजाइन में महत्वपूर्ण तत्व प्राकृतिक वस्तुएं होती हैं, जिनमें से ज्यादातर फूल और पक्षी होते हैं।
  3. आमतौर पर सभी पेपर मेसी उत्पादों पर सुनहरे रंग का प्रभाव मिलता है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव अभयारण

"प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव अभयारण" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह वन्यजीव अभयारण्य 1967 में 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' ब्लैकबक एंटेलोप के संरक्षण के लिए बनाया गया था।
  2. यह अभयारण्य अंडमान और निकोबार में मौजूद है और रामसर साइट के रूप में सूचीबद्ध है।
  3. इस वन्यजीव अभयारण्य के लिए प्रमुख खतरों में से एक यहां मौजूद नमक के मैदानों (salt pan) के द्वारा मिट्टी का लवणीकरण (soil salinization) है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 3

टेन्सियोमीटर

"टेन्सियोमीटर" का उपयोग निम्नलिखित में से किसे मापने के लिए किया जाता है?

A
तार में विद्युत धारा का प्रवाह
B
मिट्टी की नमी
C
प्रवाल विरंजन (Coral Bleaching)
D
चक्रवात घटना की आवृत्ति

शर्की वास्तुकला

"शर्की वास्तुकला" (Sharqi Architecture) के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मेहराब के साथ विशाल आयताकार स्तंभ, शर्की मस्जिद की मुख्य विशेषताएं हैं।
  2. शर्की की कालावधि की मस्जिदों में विशाल मीनारें हैं।
  3. शर्की की कालावधि की मस्जिदों की दीवारें साधारण हैं और उनमें नक्काशी और जाली का कोई काम नहीं है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करे:

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
1, 2, 3
D
केवल 1

कठिन चीवर दान

"कठिन चीवर दान" निम्नलिखित में से किस समुदाय का त्यौहार है?

A
बौद्ध धर्म
B
जैन धर्म
C
इस्लाम धर्म
D
पारसी धर्म

भारतीय स्टार कछुओं

हाल ही में, 490 भारतीय स्टार कछुओं को जब्त किया गया है। भारतीय स्टार कछुओं के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसे मुख्य रूप से जानवरों के विदेशी व्यापार से खतरा है।
  2. "चिनार वन्यजीव अभयारण्य" भारत में स्टार कछुओं के लिए एकमात्र पुनर्वास केंद्र है।
  3. यह मुख्य रूप से शुष्क क्षेत्रों एवं भारत और श्रीलंका के झाड़दार जंगलों में पाए जाते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
1, 2, 3

ऑपरेशन ग्रीन

"ऑपरेशन ग्रीन" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. लघुकालिक खाद्य स्थिरीकरण उपायों के लिए, भारतीय खाद्य निगम (FCI) नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
  2. किसान निर्माता संगठन (FPO) के लिए, दीर्घकालिक एकीकृत मूल्य श्रृंखला परियोजनाओं के लिए अनुदान सहायता सभी क्षेत्रों में पात्र परियोजना लागत के 70 प्रतिशत की दर से होगी।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

केंद्रीय निदेशक मंडल

हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक का केंद्रीय निदेशक मंडल (CBD) सामाचारों में है। "केंद्रीय निदेशक मंडल" के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. भारतीय रिजर्व बैंक आम तौर पर सीबीडी द्वारा नियंत्रित होता है और इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
  2. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और उप गवर्नर इसके आधिकारिक निदेशक होते हैं।
  3. सीबीडी में वित्त मंत्रालय के दो सरकारी प्रतिनिधि भी होते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

CISF

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सम्बंध निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. इसका गठन 1969 में संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया था और यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है।
  2. यह केवल सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को सुरक्षा कवर प्रदान करता है।
  3. इसमें कुछ आरक्षित बटालियन हैं जो राज्य सरकारों के साथ कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए काम करती हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 3
B
केवल 2
C
1, 2, 3
D
केवल 2 और 3

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण

निम्नलिखित बयानों पर विचार करें:

  1. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और भारतीय वन्यजीवन ट्रस्ट (WTI) वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत स्थापित सांविधिक निकाय हैं।
  2. बाघ परियोजना, वन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक "केंद्रीय क्षेत्र योजना" है।

नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 4,311-4,320 of 4,679 items.