- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना
- 22 Sep 2023
भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में 21 सितंबर, 2023 को नए राष्ट्रीय पुरस्कारों की स्थापना की। इन्हें राष्ट्रीय़ विज्ञान पुरस्कार कहा जाएगा।
- इस पुरस्कार की स्थापना के साथ ही पहले से विभिन्न विज्ञान विभागों द्वारा दिए जाने वाले लगभग 300 पुरस्कारों को रद्द कर दिया गया है।
- यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और आविष्कारकों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
- पुरस्कार के अंतर्गत 4 श्रेणियां होंगी- विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम।
- इन पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रति वर्ष 14 जनवरी से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी के बीच आमंत्रित किए जाएंगे।
- इन पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी।
- पुरस्कार वितरण समारोह प्रति वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
- राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 क्षेत्रों में दिये जाएंगे।
ये 13 क्षेत्र हैं - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरी विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal