- Home
- Current Affairs
- संक्षिप्त खबरें
- महान अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
महान अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
- 14 Jul 2021
हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई, 2021 को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे।
- दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। उनके बचपन का नाम ‘मोहम्मद युसूफ खान’ था।
- दिलीप कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से की थी, लेकिन उनकी पहली हिट फिल्म 1947 में रिलीज हुई ‘जुगनू’ थी।
- उन्होंने ‘मेला’, ‘शहीद’, ‘अंदाज’, ‘आन’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मधुमति’, ‘यहूदी’, ‘पैगाम’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा-जमुना’, ‘लीडर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
- 1998 में बनी फिल्म ‘किला’ उनकी आखिरी फिल्म थी।
- दुखद कथानक वाली फिल्मों में उनकी दिल दहला देने वाली, लेकिन पुरस्कार विजेता भूमिकाओं के कारण उन्हें 'ट्रेजेडी किंग' (Tragedy King) के नाम से जाना जाता है।
- उन्हें आठ बार फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है, जोकि एक कीर्तिमान है।
- भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2015 में पद्म विभूषण, 1991 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- कुमार को 1994 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। पाकिस्तान सरकार ने कुमार को 1998 में पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'निशान-ए-इम्तियाज' से सम्मानित किया था।
State In News
State In News
State In News
- Andhra Pradesh
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Bihar
- Chhattisgarh
- Delhi
- Goa
- Gujarat
- Haryana
- Himachal Pradesh
- Jammu And Kashmir
- Jharkhand
- Karnataka
- Kerala
- Ladakh
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Manipur
- Meghalaya
- Mizoram
- Nagaland
- Odisha
- Punjab
- Rajasthan
- Tamil Nadu
- Telangana
- Tripura
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- West Bengal