Current Affairs Questions

​जेल आधुनिकीकरण योजना

जेल आधुनिकीकरण योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत सरकार द्वारा जेलों में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने हेतु जेल आधुनिकीकरण योजना के माध्यम से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
  2. इस योजना की अवधि 10 साल (वर्ष 2021 से वर्ष 2031) की है।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

नववर्ष के पारंपरिक त्योहार बैसाखी

नववर्ष के पारंपरिक त्योहार बैसाखी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इसे हिंदुओं और सिखों द्वारा मनाया जाता है। यह हिंदू सौर नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  2. यह वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह के खालसा पंथ के गठन की याद दिलाता है।
  3. बैसाखी के दिन औपनिवेशिक ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारियों ने एक सभा में जलियांवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया था, यह औपनिवेशिक शासन के खिलाफ भारतीय आंदोलन की एक घटना थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

​समेकित बाल विकास सेवा योजना

समेकित बाल विकास सेवा योजना के उद्देश्य हैं-

  1. 0-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना।
  2. बच्चे के उचित मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की नींव रखना।
  3. मृत्यु दर, रुग्णता, कुपोषण और स्कूल छोड़ने की घटनाओं को कम करना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

​सकल मूल्यवर्द्धन और जीडीपी

सकल मूल्यवर्द्धन (GVA) और जीडीपी (GDP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. GVA एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओं का बाजार मूल्य है। अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन और आय का एक उपाय है।
  2. सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी या सकल घरेलू आय,यह उन वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में इनपुट और कच्चे माल की लागत में की गई कटौती के बाद अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की संख्या के लिये मौद्रिक मूल्य प्रदान करता है।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:


A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप’

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप’ (JWST) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जेडब्लूएसटी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) और भारतीय अंतरिक्ष संगठन इसरो का एक संयुक्त उपक्रम है।
  2. ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप’, अंतरिक्ष में परिक्रमा करती हुए एक अवरक्त वेधशाला (Infrared Observatory) है, जो लंबी तरंग दैर्ध्य कवरेज और बहुत बेहतर संवेदनशीलता के साथ ‘हबल स्पेस टेलिस्कोप’ (Hubble Space Telescope) के कार्यों में सहायक होगी तथा इसकी खोजों का विस्तार करेगी।
  3. जेडब्ल्यूएसटी (JWST) को एनजीएसटी (New Generation Space Telescope – NGST) के नाम से जाना जाता था, फिर वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर नासा के पूर्व प्रशासक ‘जेम्स वेब’ के नाम पर कर दिया गया|

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 2 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

​उइगर समुदाय

उइगर समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. उइगर (Uighurs) मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक तुर्की नृजातीय समूह हैं, जिनकी उत्पत्ति के चिह्न ‘मध्य एवं पूर्वी एशिया’ में खोजे जा सकते हैं।
  2. वर्तमान में, उइगर जातीय समुदाय की सर्वाधिक आबादी चीन के शिनजियांग क्षेत्र में निवास करती है।
  3. उइगरों की एक बड़ी आबादी पड़ोसी मध्य एशियाई देशों जैसे उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान में भी पाई जाती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:



A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

'आईक्यूएयर' विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021

स्विट्जरलैंड स्थित वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईक्यूएयर' (IQAir) द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021के अनुसार खराब वायु गुणवत्ता की दृष्टि से दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?

A
होतान (चीन)
B
भिवाड़ी (भारत)
C
पेशावर (पाकिस्तान)
D
नोएडा (भारत)

एबेल पुरस्कार 2022

नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा डेनिस पार्नेल सुलिवन (Dennis Parnell Sullivan) को 2022 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? डेनिस पार्नेल सुलिवन किस देश के गणितज्ञ हैं?

A
फ्रांस
B
स्वीडन
C
जर्मनी
D
अमेरिका

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक

किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल में टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है?

A
रोहित शर्मा
B
विराट कोहली
C
ऋषभ पंत
D
श्रेयस अय्यर

राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस

डॉल्फिन के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवसकब मनाया जाएगा?

A
5 सितंबर
B
5 अक्टूबर
C
5 नवंबर
D
5 दिसंबर
Showing 441-450 of 4,679 items.