Current Affairs Questions

त्रिभाषा सूत्र

त्रिभाषा सूत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. त्रिभाषा सूत्र पहली बार कोठारी आयोग द्वारा 1968 में प्रस्तावित किया गया था। इस योजना के तहत पहली भाषा: यह मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा होगी।
  2. दूसरी भाषा हिंदी भाषी राज्यों में यह अन्य आधुनिक भारतीय भाषा या अंग्रेज़ी होगी। गैर-हिंदी भाषी राज्यों में यह हिंदी या अंग्रेज़ी होगी।
  3. तीसरी भाषा अंग्रेजी या फिर संस्कृत होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 3
B
केवल1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

लिंगराज मंदिर

लिंगराज मंदिर के बारे मे के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. लिंगराज मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है तथा ओडिशा के सबसे पुराने और भुवनेश्वर के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है।
  2. इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में सोम वंशी राजा ययाति केसरी द्वारा कराया गया था, और 11वीं शताब्दी में राजा लालतेंदु केशरी द्वारा पूरा किया गया।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​संघ लोक सेवा आयोग

संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों केबारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संघ लोक सेवा आयोग और संयुक्त आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा और राज्य आयोग के मामले में राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाएगी।
  2. लोक सेवा आयोग का सदस्य, अपने पद ग्रहण की तारीख से छह वर्ष की अवधि तक या संघ आयोग की दशा में 60वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक और राज्य आयोग या संयुक्त आयोग की दशा में [62 वर्ष] की आयु प्राप्त कर लेने तक इनमें से जो भी पहले हो, अपना पद धारण करेगा।

नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2021

मार्च 2022 में पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में मिस वर्ल्ड 2021 का ताज अपने नाम किया। यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का कौन सा संस्करण था?

A
67वां
B
68वां
C
69वां
D
70वां

पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर ‘परम शक्ति’

नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत हाल में किस भारतीय संस्थान में पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर परम शक्तिका लोकार्पण किया गया है?

A
आईआईटी खड़गपुर
B
आईआईटी दिल्ली
C
आईआईटी कानपुर
D
आईआईटी मद्रास

यून सुक येओल

यून सुक येओल (Yoon Suk-yeol) हाल में किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं?

A
जापान
B
उत्तर कोरिया
C
दक्षिण कोरिया
D
फिलीपींस

​डॉ. भीमराव अंबेडकर

डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था।
  2. वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष (Chairman of the Drafting Committee) थे।
  3. उन्हें भारतीय संविधान का जनक (Father of the Indian Constitution) माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:-

A
केवल 1 और 3
B
केवल 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

राष्ट्रपति चुनाव

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के निर्वाचित विधायी प्रतिनिधियों द्वारा वोट डाले जाते हैं।
  2. राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से पूर्व नामांकन चरण आता है, जहाँ उम्मीदवार चुनाव में खड़े होने का इरादा प्रस्तुत करता है और 100 प्रस्तावकों एवं 100 समर्थकों की हस्ताक्षरित सूची के साथ नामांकन दाखिल करता है।
दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत सरकार के विज्ञानऔर प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक एजेंसी है।
  2. यह मौसम संबंधी अवलोकन, मौसम पूर्वानुमान और भूकंप विज्ञान के लिये ज़िम्मेदार प्रमुख एजेंसी है।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​सोलोमन द्वीप

सोलोमन द्वीप के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सोलोमन द्वीप प्रशांत में स्थित द्वीपों के मेलनेशियन समूह का हिस्सा है जो पापुआ न्यू गिनी और वानुअतु (Vanuatu) के मध्य स्थित है।
  2. औपनिवेशिक युग के दौरान द्वीपों को शुरू में फ्रेंच साम्राज्य द्वारा नियंत्रित किया गया था।

दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये:

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 431-440 of 4,679 items.