Current Affairs Questions

भारतीय संगीतकार रिकी केज

भारतीय संगीतकार रिकी केज ने हाल में 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' श्रेणी में अपनी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' (Divine Tides) के लिए यह अवॉर्ड जीता है।

A
बाफ्टा अवॉर्ड 2022
B
ग्रैमी अवॉर्ड 2022
C
पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड 2022
D
एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड 2021

भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र

भारत के पहले शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र (India’s first pure green hydrogen plant) का शुभारंभ कहाँ किया गया है?

A
जामनगर
B
डिगबोई
C
जोरहाट
D
अंकलेश्वर

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021

'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021' (BBC Indian Sportswoman of the Year award 2021) का विजेता किसे घोषित किया गया है?

A
अवनि लेखरा
B
मीराबाई चानू
C
मिताली राज
D
पी वी सिंधु

जंगली जानवरों के कानूनी अधिकारों को मान्यता देने वाला पहला देश

दक्षिण अमेरिका का कौन सा देश जंगली जानवरों के कानूनी अधिकारों को मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

A
इक्वाडोर
B
पेरु
C
अर्जेंटीना
D
कोलम्बिया

​चुनावी बांड्स / ‘इलेक्टोरल बांड’

चुनावी बांड्स / ‘इलेक्टोरल बांड’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चुनावी बॉन्ड / ‘इलेक्टोरल बांड’ (Electoral Bond), राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए एक वित्तीय साधन है।
  2. इन बांड्स के लिए, 1,000 रुपए, 10,000 रुपए, 1 लाख रुपए, 10 लाख रुपए और 1 करोड़ रुपए के गुणकों में जारी किया जाता है, और इसके लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गयी है।
  3. इन बॉन्डों को जारी करने और भुनाने के लिए ‘भारतीयरिजर्वबैंक’ को अधिकृत किया गया है। यह बांड जारी होने की तारीख से पंद्रह दिनों की अवधि के लिए वैध होते हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

‘स्टैंड अप इंडिया’ योजना

स्टैंड अप इंडियास्कीम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. आर्थिक सशक्तिकरण के जमीनी स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन हेतु 5 अप्रैल 2011को ‘स्टैंड अप इंडिया’ योजना की शुरुआत की गई थी।
  2. इस योजना का लक्ष्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित 2 जनजाति और महिला उद्यमियों जैसे सीमित सेवा लाभ प्राप्त करने वाले लोगों तक संस्थागत ऋण संरचनाओं का लाभ प्रदान करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

बांध सुरक्षा

बांध सुरक्षा अधिनियम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘बांध सुरक्षा अधिनियम’ (Dam Safety Act), देश में सभी निर्दिष्ट बांधों की निगरानी, निरीक्षण, परिचालन और रखरखाव संबंधी प्रावधान करता है।
  2. यह अधिनियम ‘बांध सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय समिति’ (NCDS) के गठन का प्रावधान करता है। यह समिति बांध सुरक्षा नीतियों को विकसित करेगी और इस उद्देश्य के लिए आवश्यक नियमों की सिफारिश करेगी।
  3. अधिनियम, देश में बांध सुरक्षा के लिए नीति, दिशानिर्देशों और मानकों को लागू करने के लिए कार्यों का निर्वहन करने हेतु एक नियामक संस्था के तौर पर ‘राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण’ (NDSA) की स्थापना का प्रावधान करता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3

​हथियार

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सामूहिक संहार के आयुध / हथियार (Weapons of Mass Destruction – WMDs), व्यापक पैमाने पर और इतने अंधाधुंध तरीके से मौत और विनाश करने की क्षमता वाले हथियार होते हैं, कि एक दुश्मन शक्ति के हाथों में इसकी मौजूदगी को एक गंभीर खतरा माना जा सकता है।
  2. भारत में ‘सामूहिक संहार के आयुध (WMDs) अधिनियम, 2005 में ‘सामूहिक विनाश के हथियारों को जैविक, रासायनिक या परमाणु हथियारों’ के रूप में परिभाषित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ ऐसे तूफान हैं जो कैस्पियन या भूमध्य सागर में उत्पन्न होते हैं तथा उत्तर पूर्व भारत में मानसूनी वर्षा के लिये ज़िम्मेदार होते हैं।
  2. इन्हें भूमध्य सागर में उत्पन्न होने वाले एक ‘बहिरूष्ण उष्णकटिबंधीय तूफान’ के रूप में चिह्नित किया जाता है, जो एक निम्न दबाव का क्षेत्र है तथा उत्तर-पश्चिम भारत में अचानक वर्षा, बर्फबारी एवं कोहरे के लिये ज़िम्मेदार हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 जंगली जानवरों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण, उनके आवासों के प्रबंधन एवं विनियमन तथा जंगली जानवरों, पौधों व उनसे बने उत्पादों के व्यापार पर नियंत्रण के लिये एक कानूनी ढाँचा प्रदान करता है।
  2. अधिनियम में पौधों और जानवरों को भी सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर निगरानी की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Showing 351-360 of 4,679 items.