Current Affairs Questions

​श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह ग्रामीण क्षेत्रों में एकीकृत परियोजना आधारित बुनियादी अवसंरचना को वितरित करने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई एक योजना है, जिसमें आर्थिक गतिविधियों का विकास और कौशल विकास भी शामिल है।
  2. ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन’ के कार्यान्वयन से पूर्व ‘प्रोविज़न ऑफ अर्बन अमेनिटीज़ टू रूरल एरियाज़’ (PURA) को लागू किया गया था, जिसकी घोषणा वर्ष 2009 में की गई थी।
  3. इस योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष तौर पर आर्थिक, तकनीकी और सुविधाओं एवं सेवाओं के क्षेत्र में ग्रामीण-शहरी विभाजन को कम करना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​गुरु तेग बहादुर

गुरु तेग बहादुर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. गुरु तेग बहादुर आठवें सिख गुरु थे, जिन्हें अक्सर सिखों द्वारा ‘मानवता के रक्षक’ (श्रीष्ट-दी-चादर) के रूप में याद किया जाता था।
  2. उनके लेखन को पवित्र ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में 116 काव्यात्मक भजनों के रूप में रखा गया है।
  3. गुरु तेग बहादुर को वर्ष 1675 में दिल्ली में मुगल सम्राट औरंगज़ेब के आदेश के बाद मृत्युदंड दिया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस परियोजना के तहत बेतवा नदी का पानी केन नदी में भेजा जायेगा।
  2. परियोजना को उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी के साथ 8 वर्षों में क्रियान्वित किए जाने का प्रस्ताव है।
  3. इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में केन नदी पर ढोड़न गांव के पास बांध बनाकर पानी रोका जाएगा। यह पानी नहर के जरिए बेतवा नदी तक पहुंचाया जाएगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

शारदा मेनन

देश की पहली मनोचिकित्सक का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका नाम क्या था?

A
अनीता मीणा
B
सुनीता मैनन
C
शारदा मिलन
D
शारदा मेनन

अग्रिम जमानत और अंतरिम जमानत

भारत में अग्रिम जमानत और अंतरिम जमानत के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अग्रिम जमानत न्यायालय द्वारा एक अस्थायी और छोटी अवधि के लिये ज़मानत दी जाती है जब तक कि अग्रिम ज़मानत या नियमित ज़मानत की मांग करने वाला आवेदन न्यायालय के समक्ष लंबित न हो।
  2. अंतरिम जमानत न्यायालय (देश के भीतर किसी भी न्यायालय) द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को रिहा करने का निर्देश है जो पहले से ही गिरफ्तार किया गया है और पुलिस हिरासत में रखा गया है। ऐसी जमानत के लिये व्यक्ति सीआरपीसी की धारा 437 और 439 के तहत आवेदन कर सकता है।
  3. किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किये जाने से पहले ही जमानत पर रिहा करने का निर्देश जारी किया जाता है। ऐसे में गिरफ्तारी की आशंका बनी रहती है और जमानत मिलने से पहले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

शास्त्रीय भाषा

भारत की शास्त्रीय भाषा (classical language) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

  1. भारत में अभी फिलहाल छह शास्त्रीय भाषाएँ हैं।
  2. इसका दर्जा पाने के लिए उस भाषा का अभिलिखित इतिहास 1500-2000 साल पुराना होना चाहिए।
  3. मराठी भी भारतीय शास्त्रीय भाषा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

​छत्रपति शिवाजी

छत्रपति शिवाजी के राजस्व प्रशासन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. शिवाजी ने जागीरदारी प्रणाली को समाप्त कर दिया और इसे रैयतवारी प्रणाली से बदल दिया तथा वंशानुगत राजस्व अधिकारियों की स्थिति में परिवर्तन किया, जिन्हें देशमुख, देशपांडे, पाटिल एवं कुलकर्णी के नाम से जाना जाता था।
  2. शिवाजी उन मीरासदारों (Mirasdar) का कड़ाई से पर्यवेक्षण करते थे जिनके पास भूमि पर वंशानुगत अधिकार थे।
  3. राजस्व प्रणाली मलिक अंबर की काठी प्रणाली (Kathi System) से प्रेरित थी, जिसमें भूमि के प्रत्येक टुकड़े को रॉड या काठी द्वारा मापा जाता था।
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2
D
उपर्युक्त सभी

कोरोना वायरस

भारत के किस राज्य ने सबसे पहले कोरोना वायरस के टीके की दूसरी खुराक सहित सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है?

A
उत्तर प्रदेश
B
हिमाचल प्रदेश
C
अरुणाचल प्रदेश
D
मध्य प्रदेश

56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार निम्न में से किसने जीता है?

A
फ़िराक गोरखपुरी और सुमित्रानंदन पंत
B
नीलमणि फूकन जूनियर और दामोदर मौउजो
C
विश्वनाथ सत्यनारायण और आर.रमेश
D
इनमें से कोई नहीं ‌

डायनासोर प्रजाति

हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने 214 मिलियन (पूर्व ट्राइसिक युग) वर्ष पूर्व किस स्थान पर निवास करने वाली पहली डायनासोर प्रजाति की खोज की है?

A
डेनमार्क
B
ग्रीनलैंड
C
नीदरलैंड
D
जर्मनी
Showing 1,451-1,460 of 4,679 items.