Current Affairs Questions

ज़ीका वायरस

ज़ीका वायरस (Zika Virus) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ज़ीका वायरस एक मच्छर जनित फ्लेविवायरस है जिसे पहली बार वर्ष 2006 में दक्षिणी कोरिया में बंदरों में पहचाना गया था।
  2. ज़ीका वायरस रोग का प्रकोप अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र में दर्ज किया गया है।
  3. ज़ीका वायरस रोग मुख्य रूप से एडीज़ मच्छरों द्वारा प्रसारित एक वायरस के कारण होता है और गर्भवती महिला से उसके भ्रूण में जा सकता है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​कुरील द्वीप

कुरील द्वीप के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. कुरील द्वीप होक्काइदो जापानी द्वीप से रूस के कामचटका प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे तक फैले हुए हैं जो ओखोटस्क सागर को उत्तरी प्रशांत महासागर से अलग करते हैं।
  2. द्वीपों की यह शृंखला प्रशांत (रिंग ऑफ फायर) की परिक्रमा करते हुए भूगर्भीय रूप से अस्थिर बेल्ट का हिस्सा है तथा इसमें कम-से-कम 100 ज्वालामुखी स्थित हैं, जिनमें से 35 अभी भी सक्रिय हैं और कई गर्म झरने विद्यमान हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

​अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF)

अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. USCIRF एक स्वतंत्र, द्विदलीय अमेरिकी संघीय सरकारी आयोग है, जो विदेशों में धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के सार्वभौमिक अधिकार की रक्षा के लिये समर्पित है।
  2. यह अमेरिकी कांग्रेस के लिये एक सलाहकार निकाय है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है।
  3. USCIRF’s की 2022 की वार्षिक रिपोर्ट विदेशों में धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के अमेरिकी सरकार के प्रचार को बढ़ाने के लिये सिफारिशें प्रदान करती है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​किसान उत्पादक संगठन (FPOs)

किसान उत्पादक संगठन (FPOs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. FPOs, किसान-सदस्यों द्वारा नियंत्रित स्वैच्छिक संगठन हैं, FPOs के सदस्य इसकी नीतियों के निर्माण और निर्णयन में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
  2. FPOs की सदस्यता लिंग, सामाजिक, नस्लीय, राजनीतिक या धार्मिक भेदभाव के बिना उन सभी लोगों के लिये खुली होती है जो इसकी सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम हैं और सदस्यता की ज़िम्मेदारी को स्वीकार करने के लिये तैयार हैं।
  3. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों में FPOs ने उत्साहजनक परिणाम नहीं दिखाए हैं तथा इनके माध्यम से किसान अपनी उपज से बेहतर आय प्राप्त करने में सफल नहीं रहे हैं।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट SIPRI

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट SIPRI के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जो संघर्ष, आयुध, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिये समर्पित है।
  2. इसकी स्थापना वर्ष 1916 में लंदन में हुई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

फिनक्लुवेशन

फिनक्लुवेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. फिनक्लुवेशन, भाग लेने वाले स्टार्टअप के साथ समावेशी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने हेतुइंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) का एक स्थायी मंच होगा।
  2. वित्तीय समावेशन के लिये लक्षित सार्थक वित्तीय उत्पादों के निर्माण की दिशा में स्टार्टअप्स समुदाय को प्रोत्साहित करने हेतु एक शक्तिशाली मंच की स्थापना करने की यह उद्योग की प्रथम पहल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2

सामाजिक कार्यकर्ता बिल्किस बानो एधी

किस देश की प्रसिद्ध परोपकारी और सामाजिक कार्यकर्ता बिल्किस बानो एधी का 15 अप्रैल, 2022 को निधन हो गया है?

A
बांग्लादेश
B
पाकिस्तान
C
अफगानिस्तान
D
ईरान

71वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप

'71वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिपके फाइनल में गत चैंपियन पंजाब को 87-69 से हराकर किसने पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया?

A
तमिलनाडु
B
ओडिशा
C
भारतीय रेलवे
D
गुजरात

भारत का पहला रेडियो चैनल 'रेडियो अक्ष'

दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल 'रेडियो अक्ष' (Radio Aksh) किस शहर में लॉन्च किया गया है?

A
कानपुर
B
भोपाल
C
गांधीनगर
D
नागपुर

न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स

न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में 2021-22 सीजन में लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए किसे 'सर रिचर्ड हेडली मेडल' से सम्मानित किया गया है?

A
केन विलियमसन
B
ट्रेंट बोल्ट
C
टिम साउदी
D
हेनरी निकल्स
Showing 361-370 of 4,679 items.