Current Affairs Questions

​दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. दुर्गा पूजा को दिसंबर, 2021 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।
  2. इस त्योहार की शुरुआत उड़ीसा से हुई, जिसमें देश में सबसे बड़ा उड़ीया समुदाय है, यह त्योहार भारत के कई अन्य हिस्सों और दुनिया में भी मनाया जाता है।
  3. दुर्गा पूजा पाँच दिवसीय त्योहार है जो नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव की पाँचवीं रात से शुरू होता है और दसवें दिन दशमी को समाप्त होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

विशेष श्रेणी वर्गीकरण

विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे के लिये निम्नलिखित में कौन-कौन से मानदंड निर्धारित है?

  1. पहाड़ी क्षेत्र
  2. कम जनसंख्या घनत्व और/या जनजातीय जनसंख्या का बड़ा हिस्सा
  3. पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की सामरिक स्थिति
  4. आर्थिक और बुनियादी अवसंरचना का पिछड़ापन;
  5. राज्य वित्त की अव्यवहार्य प्रकृति

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1, 2 और 3
B
केवल 1, 3
C
1, 2, 3 ,5
D
उपर्युक्त सभी

​छठी अनुसूची

छठी अनुसूची के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A
अनुच्छेद 244 के तहत छठी अनुसूची, स्वायत्त प्रशासनिक प्रभागों- स्वायत्त ज़िला परिषद (ADCs) के गठन का प्रावधान करती है।
B
छठी अनुसूची में चार उत्तर-पूर्वी राज्यों मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और मेघालय में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन हेतु विशेष प्रावधान शामिल हैं।
C
प्रत्येक स्वायत्त ज़िले में एक ज़िला परिषद होती है, जिसमें 30 सदस्य होते हैं, जिनमें से चार राज्यपाल द्वारा मनोनीत होते हैं और शेष 26 वयस्क मताधिकार के आधार पर चुने जाते हैं।
D
राज्यों में आदिवासी क्षेत्रों को स्वायत्त ज़िलों के रूप में गठित किया गया है।

विजय दिवस

हर वर्ष भारत में विजय दिवस कब मनाया जाता है?

A
15 दिसंबर
B
16 दिसंबर
C
17 दिसंबर
D
18 दिसंबर

'चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी'

हाल ही में 'चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी' का चेयरमैन किसे बनाया गया है?

A
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
B
जनरल एमएम नरवणे
C
एडमिरल आर हरि कुमार
D
इनमें से कोई नहीं

हवाई अड्डा

कौन सा हवाई अड्डा चार रनवे वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन जाएगा?

A
केंपागौड़ा हवाई अड्डा
B
सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा
C
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
D
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

साहित्यकार दामोदर मावजो

कोंकणी के साहित्यकार दामोदर मावजो (2021) को निम्न में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A
रामानुजन पुरस्कार
B
नोबल पुरुस्कार
C
ज्ञानपीठ पुरुस्कार
D
अकैडमी पुरुस्कार

काजुवेली वेटलैंड

काजुवेली वेटलैंड हाल ही में किस राज्य का 16वां पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया है?

A
केरल
B
तमिलनाडु
C
कर्नाटक
D
गुजरात

​संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 21 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संरचना से संबंधित है।
  2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी दी गई है और जब भी वैश्विक शांति पर कोई खतरा उत्पन्न होता है तब परिषद की बैठक आयोजित की जाती है।
  3. यद्यपि संयुक्त राष्ट्र के अन्य अंग सदस्य राज्यों के लिये सिफारिशें करते हैं, किंतु सुरक्षा परिषद के पास सदस्य देशों के लिये निर्णय लेने और बाध्यकारी प्रस्ताव जारी करने की शक्ति होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

उमलिंगला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क

लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। यह सड़क कितनी ऊंचाई पर स्थित है?

A
18020 फीट
B
19,024 फीट
C
19,525 फीट
D
19,728 फीट
Showing 1,371-1,380 of 4,679 items.