Current Affairs Questions

‘लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरैंडम ऑफ एग्रीमेंट’

LEMOA के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह अमेरिका द्वारा कई सैन्य-सहयोगी संबंध रखने वाले देशों के साथ किए गए ‘लॉजिस्टिक्स सहयोग समझौता’ का भारत के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया संस्करण है।
  2. ‘लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरैंडम ऑफ एग्रीमेंट’ (LEMOA) भारत और रूस के मध्य हस्ताक्षरित ‘तीन बुनियादी समझौतों’ में से एक है।
  3. LEMOA के तहत दोनों देशों को ईंधन भरने और आवश्यक सामग्री की पुनःपूर्ति के उद्देश्य से दोनों ओर निर्दिष्ट सैन्य सुविधाओं का उपयोग करने अनुमति दी गयी है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2 और 3
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

​जी-7 समूह

जी-7 समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. जी-7 की स्थापना वर्ष 1985 में मूलतः G8 के रूप में की गयी थी, यह विश्व के अग्रणी औद्योगिक देशों को एक साथ लाने वाला एक अनौपचारिक फोरम है।
  2. जी-7 शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ (European Union -EU) तथा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि भाग लेते हैं।
  3. जी-7 का प्रमुख उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करना है। समय-समय यह आर्थिक मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के अलावा अन्य वैश्विक समस्याओं का समाधान करने के लिए सहमति से कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1
D
उपर्युक्त सभी

स्वदेशी मिसाइल

रक्षा अनुसंधान एवं शोध संगठन ने भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर किस स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

A
अग्नि 4
B
नाग मिसाइल
C
स्टैंड ऑफ एंटी टैंक मिसाइल
D
ध्रुव

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020

उत्तराखंड की शीतल को किस श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है?

A
भूमि साहस
B
जल साहस
C
वायु साहस
D
लाइफ टाइम अचीवमेंट

सुदर्शन साहू को 2021 में पद्म विभूषण पुरस्कार

सुदर्शन साहू को किस क्षेत्र में 2021 के पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

A
सामाजिक कार्य
B
साहित्य और शिक्षा
C
कला
D
चिकित्सा

‘एटीपी 80 मनामा टूर्नामेंट’ विजेता

किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने पेशेवर खिलाड़ी बनने के 12 साल बाद अपना पहला चैलेंजर स्तर का एकल खिताब एटीपी 80 मनामा टूर्नामेंटजीता?

A
रोहन बोपन्ना
B
रामकुमार रामनाथन
C
सुमित नागल
D
प्रजनेश गुणेश्वरन

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए 2019-21 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) चरण-2 के आंकड़ों के अनुसार भारत में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं हैं। NFHS-5 में भारत के समग्र लिंगानुपात में 1,000 पुरुषों पर कितनी महिलाएं है?

A
1,020
B
1,025
C
1,030
D
1,033

'नोंगपोक काकचिंग' में 'विशाल हथकरघा क्लस्टर' स्थापित करने की घोषणा

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मणिपुर के 'इंफाल पूर्वी जिले' में किस ओलंपिक पदक विजेता के पैतृक गांव 'नोंगपोक काकचिंग' (Nongpok Kakching) में एक 'विशाल हथकरघा क्लस्टर' (mega handloom cluster) स्थापित करने की घोषणा की है?

A
एम सी मैरीकोम
B
सैखोम मीराबाई चानू
C
लवलीना बोरगोहेन
D
सुशीला चानू

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस वर्ष के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित प्रमोद भगत किस खेल से संबंधित हैं?

A
क्रिकेट
B
हॉकी
C
पैरा बैडमिंटन
D
पैरा निशानेबाजी

​चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ

चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सीडीएस भारतीय सशस्त्र बलों के सेवारत अधिकारियों में से एक तीन सितारा रैंक का अधिकारी होता है। सेना प्रमुखों में "फर्स्ट अमंग इक्वल्स" होता है।
  2. यह रक्षा मंत्री के प्रधान कर्मचारी अधिकारी और मुख्य सैन्य सलाहकार भी हैं।
  3. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ प्रधानमंत्री के सैन्य सलाहकार भी होते हैं। सीडीएस अधिकारी ही सैन्य मामलों के विभाग का भी प्रमुख होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी
Showing 1,441-1,450 of 4,679 items.