Current Affairs Questions

साइके मिशन

हाल ही में खबरों में रहा साइके मिशन (Psyche Mission) किस देश द्वारा विकसित किया जा रहा है?

A
चीन
B
दक्षिण अफ्रीका
C
यूएसए
D
भारत

​रेणुकाजी बांध परियोजना

रेणुकाजी बांध परियोजना किस राज्य से संबंधित है?

A
सिक्किम
B
अरूणाचल प्रदेश
C
उत्तर प्रदेश
D
हिमाचल प्रदेश

​​उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नाटो की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 की उत्तरी अटलांटिक संधि (जिसे वाशिंगटन संधि भी कहा जाता है) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों के ज़रिये सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये की गई थी।
  2. संधि के एक प्रमुख प्रावधान (अनुच्छेद 5) में कहा गया है कि यदि गठबंधन के एक सदस्य पर हमला किया जाता है, तो इसे सभी सदस्यों पर किये गए हमले के रूप में देखा जाएगा।
  3. वर्ष 2019 तक इसमें 49 सदस्य राज्य हैं और ‘मोंटेनेग्रो’ वर्ष 2017 में गठबंधन में शामिल होने वाला नवीनतम सदस्य बन गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

नवोन्मेष उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग

‘नवोन्मेष उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग’ (ARIIA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ARIIA का पहला संस्करण वर्ष 2014 में जारी हुआ था।
  2. इसका कार्यान्वयन AICTE और शिक्षा मंत्रालय के ‘नवाचार प्रकोष्ठ’ के द्वारा किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​श्वेत क्रांति 1970

श्वेत क्रांति (1970) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में श्वेत क्रांति की अवधारणा ‘डॉ. वर्गीज़ कुरियन’ द्वारा प्रस्तुत की गई थी।
  2. ग्राम दुग्ध उत्पादकों की सहकारी समितियों को इस क्रांति की आधारशिला माना जाता है। ‘ऑपरेशन फ्लड’ के दौरान उनकी प्रमुख भूमिका को विकास के इंजन के रूप में देखा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम

सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) के तहत किसी क्षेत्र को अशांत क्षेत्र घोषित करने की शक्ति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. अशांत क्षेत्र (disturbed area) को सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम (AFSPA) की धारा 3 के तहत अधिसूचना द्वारा घोषित किया जाता है। विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषा या क्षेत्रीय समूहों या जातियों या समुदायों के बीच मतभेद या विवाद के कारण किसी क्षेत्र को अशांत घोषित किया जा सकता है।
  2. केंद्र सरकार या राज्य के राज्यपाल या केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के पूरे या हिस्से को अशांत क्षेत्र घोषित कर सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

साहित्य अकादमी पुरस्कार

वर्ष 2021 के लिए किसे हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

A
नमिता गोखले
B
दया प्रकाश सिन्हा
C
अनंत विजय
D
आरती सिंह

​नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो किस केंद्रीय मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करता है?

A
विदेश मंत्रालय
B
होम मिनिस्ट्री
C
रक्षा मंत्रालय
D
वित्त मंत्रालय

​क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. RCEP की अवधारणा नवंबर 2011 में आयोजित 11 वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत की गई और नवंबर 2012 में कंबोडिया में आयोजित 12वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान इस समझौते की प्रारंभिक वार्ताओं की शुरुआत की गई।
  2. इस समझौते पर 15 नवंबर, 2020 को हस्ताक्षर किये गए।
  3. RCEP देश विश्व की एक-तिहाई आबादी और वैश्विक जीडीपी के 30% हिस्से (लगभग 26 ट्रिलियन से अधिक) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3

​न्यू डेवलपमेंट बैंक

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका – BRICS) देशों द्वारा संचालित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है।
  2. वर्ष 2013 में, दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित 5वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं द्वारा ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ की स्थापना करने के संबंध में सहमति व्यक्त की गई थी।
  3. इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Showing 1,211-1,220 of 4,679 items.