Current Affairs Questions

​​पार्वो वायरस

पार्वो वायरस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ‘पार्वो वायरस’ (Parvovirus), पिल्लों और कुत्तों को प्रभावित करने वाला एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है।
  2. इसके संक्रमण से कुत्तों की आंतों पर प्रभाव पड़ता है और पिल्ले (Puppies) इस रोग के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
  3. इस बीमारी से संक्रमित होने पर, खूनी दस्त, उल्टी, अत्यधिक वजन घटना, निर्जलीकरण और सुस्ती आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 1 और 3
C
केवल 3
D
उपर्युक्त सभी

बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2021

हाल में अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार पुरुषों का बैलोन डी'ओर पुरस्कार 2021 जीता, जबकि बार्सिलोना की 27 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्सिया पुटेलास ने महिलाओं का बैलोन डी'ओर जीता। यह पुरस्कार किस पत्रिका द्वारा दिया जाता है?

A
जर्मनी फुटबॉल
B
फ्रांस फुटबॉल
C
दुबई फुटबॉल
D
विजडन

'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम

साइबर दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हाल में किसने 'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन उत्पीड़न, पीछा करना, वित्तीय धोखाधड़ी जैसे साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर संकटग्रस्त महिलाओं की मदद के लिए एक ऑनलाइन संसाधन केंद्र शुरू किया है?

A
केंद्रीय महिला एवं बल विकास मंत्रालय
B
नीति आयोग
C
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
D
राष्ट्रीय महिला आयोग

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली द्वारा लोक सभा में दी गई जानकारी के अनुसार ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ (ABRY) के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों वाले राज्यों की सूची में सबसे ऊपर कौन सा राज्य है?

A
महाराष्ट्र
B
पश्चिम बंगाल
C
केरल
D
उत्तर प्रदेश

ताम्रपाषाणिक संस्कृति

ताम्रपाषाणिक संस्कृति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नवपाषाण काल के अंत में धातुओं का उपयोग देखा गया। कई संस्कृतियाँ तांबे और पत्थर के औजारों के उपयोग पर आधारित थीं।
  2. ताम्रपाषाण संस्कृतियों ने कांस्य युग की हड़प्पा संस्कृति का अनुसरण किया। यह लगभग 1500 ईसा पूर्व से 300 ईसा पूर्व तक फैला था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​भूल जाने का अधिकार (RTBF)

भूल जाने का अधिकार (RTBF) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. सर्वोच्च न्यायालय ने पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ, 2017 में कहा कि RTBF निजता के व्यापक अधिकार का एक हिस्सा था।
  2. गूगल स्पेन मामले में यूरोपीय संघ के न्यायालय (CJEU) द्वारा वर्ष 2014 में दिये गए फैसले के बाद RTBF को महत्व मिला।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस अधिनियम का विधायी उद्देश्य ‘अनावश्यक सज़ा या जानवरों के उत्पीड़न की प्रवृत्ति’ को रोकना है।
  2. इस अधिनियम में अनावश्यक क्रूरता और जानवरों का उत्पीड़न करने पर सज़ा का प्रावधान है। यह अधिनियम जानवरों और जानवरों के विभिन्न प्रकारों को परिभाषित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

किस दिवस को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है?

A
15 दिसंबर
B
16 दिसंबर
C
17 दिसंबर
D
18 दिसंबर

प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “माध्यम”

वर्ष 2020 के लिए प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “माध्यम” की ओर से किसे प्रतिष्ठित अट्टहास शिखर सम्मान प्रदान किया गया है?

A
पंकज प्रसून और डॉ. प्रेम जनमेजय
B
पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा
C
अनुज खरे
D
डॉ. प्रेम जनमेजय

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के किन दो प्रोफेसर्स को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

A
डॉक्टर हामिद नासिर और डॉक्टर वालिया खान
B
डॉ नासिर हुसैन और अब्दुल हमीद
C
डॉक्टर फिरोज खान और हमीद लाहौरी
D
डॉ. अब्दुल नसीब एवं डॉ. खालिद जावेद
Showing 1,321-1,330 of 4,679 items.