Current Affairs Questions

बीएस-VI ईंधन मानदंड

बीएस-VI ईंधन मानदंड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत स्टेज (BS) मोटर वाहनों से वायु प्रदूषकों के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिये भारत सरकार द्वारा स्थापित उत्सर्जन मानक है।
  2. भारत सीधे BS-IV से BS-VI मानदंडों में स्थानांतरित हो गया। BS-VI वाहनों में स्विच वर्ष 2022 में होना था, लेकिन खराब हवा की स्थिति को देखते हुए इस कदम को चार वर्ष आगे बढ़ा दिया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020

उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के संबंध में निम्नलिखित कौन सा कथन सही नहीं है?

A
उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 अनिवार्य नहीं है, सलाहकारी है।
B
ये नियम सभी ई-कॉमर्स खुदरा विक्रेताओं पर लागू होते हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं को सामान और सेवाएँ प्रदान करते हैं, चाहे वे भारत में पंजीकृत हों अथवा विदेश में।
C
ई-कॉमर्स संस्थाओं को अधिनियम या नियमों के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु भारत में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने की आवश्यकता है।
D
कॉमर्स विक्रेताओं को बिक्री के लिये दी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत प्रदर्शित करनी होगी, जिसमें अन्य शुल्कों के साथ कुल शुल्क का ब्रेकअप भी शामिल होगा।

न्यायिक समीक्षा

भारत में ‘न्यायिक समीक्षा’ की स्थिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में न्यायिक समीक्षा की शक्ति का स्रोत भारतीय संविधान है (संविधान के अनुच्छेद 13, 32, 136, 142 और 147)।
  2. न्यायिक समीक्षा की शक्ति का प्रयोग संविधान के भाग-तीन में प्रदत्त मूल अधिकारों की रक्षा करने और इन्हें प्रवर्तित करने के लिए किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​जीआई टैग

जीआई टैग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI), मुख्यतः, किसी एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित, कृषि, प्राकृतिक अथवा निर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक वस्तुएं) होते हैं।
  2. किसी भौगोलिक संकेतक का पंजीकरण 15 साल की अवधि तक के लिए वैध होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
1 और 2
C
केवल 2
D
इनमें से कोई नहीं

​लोकसभा-अध्यक्ष

लोकसभा-अध्यक्ष के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. वह निर्णय करता है कि कोई विधेयक, धन विधेयक है या नहीं। वह सदन का अनुशासन और मर्यादा बनाए रखता है और इसमें बाधा पहुँचाने वाले सांसदों को दंडित भी कर सकता है।
  2. वह विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव और संकल्पों, जैसे अविश्वास प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव, सेंसर मोशन को लाने की अनुमति देता है और अटेंशन नोटिस देता है।
  3. अध्यक्ष को लोकसभा के प्रभावी बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। परंतु 2 महीने पहले इसकी सूचना लोक सभा अध्यक्ष को देनी आवश्यक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2, 3
D
1, 2 और 3

​स्वास्थ्य सूचकांक 2021

स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में किस राज्य को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

A
केरल
B
हरियाणा
C
गुजरात
D
गोवा

यू ग्रो कैपिटल

निम्न में से किस बैंक ने यू ग्रो कैपिटल के साथ सह-उधार समझौते पर हस्ताक्षर किए?

A
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
B
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
C
बैंक ऑफ इंडिया
D
ऐक्सिस बैंक

​दूरसंचार विभाग

दूरसंचार विभाग ने किन मेट्रो शहरों में जल्द ही 5G सेवा शुरू करने की घोषणा की है?

A
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़
B
लखनऊ, मुंबई और पुणे
C
गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद
D
उपर्युक्त सभी

उत्तर-पूर्व राज्य ने तीन नए जिल बनाए

हाल ही में किस उत्तर-पूर्व राज्य ने तीन नए जिले – त्सेमिन्यु, निउलैंड, चुमुकेदिमा बनाए है?

A
अरुणाचल प्रदेश
B
मिजोरम
C
नागालैंड
D
मणिपुर

ऑल टाइम टॉप स्कोरर पुरस्कार

ग्लोब सॉकर अवार्ड में ऑल टाइम टॉप स्कोरर के पुरस्कार से किसे नवाजा गया है?

A
काइलियान म्बापे
B
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
C
लियोनेल मेस्सी
D
इनमें से कोई नहीं
Showing 1,191-1,200 of 4,679 items.